{"_id":"6aac2aed5ef4b650de06ee3b","slug":"video-young-man-attacked-even-after-settling-wedding-related-accounts-passersby-saved-his-life-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शादी का हिसाब करने के बाद भी युवक पर हमला, राहगीरों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शादी का हिसाब करने के बाद भी युवक पर हमला, राहगीरों ने बचाई जान
बहनों की शादी का उधार चुकता करने के बाद भी रुपये मांगने एवं मना करने पर युवक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ागांव के योगेश ने पुलिस को बताया कि बहनों की शादी का हिसाब 15 दिन पहले कर दिया था। डीजे के नाम पर दो दिन पहले रुपये मांगे गये थे। तब हिसाब करने की बात कहकर रुपये देने से मना कर दिया था। बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे वह बस्ती के चबूतरे पर बैठा था। तभी पीछे से लाठी, कुल्हाड़ी आदि से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी लगने से सिर फूट गया। युवक और उसके परिवार के हमले से बचने के लिए शोर मचाया तो राहगीरों ने आकर जान बचाई। घायल युवक को लेकर परिजन बाह थाने पहुंचे। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है। तहरीर पर जांच के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसीपी बाह जितेन्द्र कुमार ने बताया कि घायल युवक का बाह पुलिस ने मेडीकल कराया है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।