फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram hit-and-run case Kalyan Bainsla and Lavnish sent to 14 days judicial custody

गुरुग्राम हिट एंड रन: आरोपी कल्याण बैंसला और लवनीश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, सिया के भाई ने की एक और मांग

Fri, 18 Sep 2026 03:55 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: विकास कुमार Updated Fri, 18 Sep 2026 03:55 PM IST
सार

आरोपी पक्ष के वकील ललित बिंदल ने बताया कि पुलिस की दो दिन की रिमांड और कस्टोडियल इन्टेरोगेशन पूरी हो चुकी है। पुलिस ने अदालत को सूचित किया कि उनकी जांच पूरी हो गई है, जिसके बाद कोर्ट ने आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

विज्ञापन
Gurugram hit-and-run case Kalyan Bainsla and Lavnish sent to 14 days judicial custody
गुरुग्राम में लेडी बाइकर को टक्कर मारने वाला कल्याण बैंसला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के चर्चित हिट एंड रन मामले में आरोपी कल्याण बैंसला और उसके साथी लवनीश को पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 1 अक्टूबर 2026 को होगी।

विज्ञापन

 

कस्टोडियल इन्टेरोगेशन पूरी हुई
आरोपी पक्ष के वकील ललित बिंदल ने बताया कि पुलिस की दो दिन की रिमांड और कस्टोडियल इन्टेरोगेशन पूरी हो चुकी है। पुलिस ने अदालत को सूचित किया कि उनकी जांच पूरी हो गई है, जिसके बाद कोर्ट ने आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिया के भाई की मांग
पीड़ित महिला बाइकर के भाई ने कहा कि हम यहां किसी तरह का जातिगत विवाद पैदा करने नहीं आए हैं, हम सिर्फ अपराध के खिलाफ लड़ रहे हैं। हम चाहते हैं कि बाकी दोनों आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। जैसा कि शिवानी उर्फ सिया ने बताया था, गाड़ी में चार लोग सवार थे। हमें उम्मीद है कि बाकी दोनों को भी जल्द पकड़कर कानून के सामने लाया जाएगा। क्लब के वीडियो से पता चलता है कि वे पूरी रात पार्टी करते रहे और सुबह वहां से निकले। हालांकि अभी हमें इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि अधिकारी पूरा फुटेज और सभी सबूतों की बारीकी से जांच करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed