फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Newborn Dies Hours After Delivery in Firozabad, Family Protests at Hospital Over Negligence Allegation

बवाल: प्रसव के बाद नवजात की हालत बिगड़ी, दूसरे अस्पताल ले जाते ही हुई मौत; परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

Fri, 18 Sep 2026 12:45 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 18 Sep 2026 12:45 PM IST
सार

फिरोजाबाद के जयश्री श्याम हॉस्पिटल में प्रसव के कुछ घंटे बाद नवजात बेटी की मौत हो गई। पिता ने चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही और अस्पताल के स्टाफ पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को हंगामा किया।
 

विज्ञापन
Newborn Dies Hours After Delivery in Firozabad, Family Protests at Hospital Over Negligence Allegation
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद में प्रसव के कुछ घंटे बाद नवजात बेटी की मौत से गुस्साए परिजन ने शुक्रवार को थाना रसूलपुर क्षेत्र के लालपुर रोड स्थित जयश्री श्याम हॉस्पिटल में काफी हंगामा किया। पिता ने अस्पताल के चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही बरतने और स्टाफ पर अभद्रता करने के आरोप लगाए। हंगामे की सूचना पर सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह और रसूलपुर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, स्वास्थ्य विभाग को मामले की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन




गांव बासठ थाना दक्षिण निवासी विमल की 27 वर्षीय पत्नी सविता को बृहस्पतिवार को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे दोपहर करीब दो बजे लालपुर रोड स्थित जयश्री श्याम हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया। शाम करीब सात बजे सविता ने बेटी को जन्म दिया। विमल का आरोप है कि प्रसव के बाद चिकित्सक ने बच्ची की धड़कन कम होने की बात बताई। उसने बच्ची को किसी विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाकर भर्ती करने की बात कही।
विज्ञापन


आरोप है कि ज्यादा बोलने पर रात करीब नौ बजे बच्ची को आसफाबाद चौराहा स्थित आयुष हॉस्पिटल भेजा गया। परिजन बच्ची को लेकर आयुष हॉस्पिटल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। नवजात की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन बच्ची को गांव ले गए और रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विमल ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को जयश्री श्याम हॉस्पिटल के चिकित्सक उसकी पत्नी को बार-बार छुट्टी कराने की बात कह रहे थे। स्टाफ ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जातिसूचक शब्द भी कहे। पिता ने अस्पताल में कार्यरत स्टाफ के पास आवश्यक डिग्री और डिप्लोमा नहीं होने का भी आरोप लगाया। उसने अनट्रेंड स्टाफ के कारण बच्ची की मौत होने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।


पुलिस पहुंची तो शांत हुआ हंगामा
शुक्रवार को परिजन अस्पताल पहुंचे और हंगामा करने लगे। इससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह और थाना प्रभारी रसूलपुर प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजन को समझाकर मामला शांत कराया। मामले में पुलिस जांच कर रही है। वहीं, पुलिस टीम द्वारा स्वास्थ्य विभाग को मामले की जानकारी दी। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परिजन को समझा- बुझाकर शांत करा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed