फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Marathi film Gondhal chosen as Indias official entry to Oscars 2027

ऑस्कर 2027: मराठी फिल्म ने 'धुरंधर 2' और 'हनुमान अंश' को दी मात, भारत से आधिकारिक एंट्री के तौर पर हुआ चुनाव

Fri, 18 Sep 2026 03:43 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 18 Sep 2026 03:43 PM IST
सार

Oscars 2027: मराठी फिल्म 'गोंधळ' को ऑस्कर 2027 के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर चुना गया है। संतोष दवाखर की इस फिल्म के बारे में यहां सब कुछ जानें।
 

विज्ञापन
Marathi film Gondhal chosen as Indias official entry to Oscars 2027
गोंधळ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मराठी फिल्म 'गोंधल' को ऑस्कर 2027 के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर चुना है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इस बारे में शुक्रवार को जानकारी दी। इस फिल्म के निर्देशक, लेखक और निर्माता संतोष दवाखर हैं। यह फिल्म 14 नवंबर 2025 को रिलीज हुई थी। इसका टीजर 'कांतारा चैप्टर 1' के साथ रिलीज हुआ था। साउथ के महान संगीतकार इलैयाराजा ने इसका संगीत दिया है।
विज्ञापन

कैसी है फिल्म की कहानी?
संतोष दवखर द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाके पर आधारित है और इसकी कहानी एक नवविवाहित जोड़े से जुड़ी पारंपरिक रस्म वाली एक रात के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें किशोर कदम, इशिता देशमुख, योगेश सोहोनी, निषाद भोईर और अनुज प्रभु हैं। सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन पी. शेषद्रि ने बताया कि ऑस्कर 2027 के लिए 33 फिल्मों की लिस्ट में से इस फिल्म को चुना गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Marathi film Gondhal chosen as Indias official entry to Oscars 2027
गोंधळ - फोटो : यूट्यूब
कितनी फिल्मों से था मुकाबला?
ऑस्कर की 2027 की एंट्री के लिए कुल 33 फिल्में सबमिट की गई थीं, जिनमें से 14 हिंदी में थीं। मराठी, तेलुगु और गुजराती में चार-चार फिल्में थीं। तीन फिल्में तमिल में और एक-एक फिल्म मलयालम और नागामीज भाषा में थीं। इनमें एक साइलेंट फिल्म भी शामिल थी। हालांकि आधिकारिक एंट्री के लिए 'गोंधळ' को चुना गया।

रामायण: हिंदी वर्जन से कितनी छोटी होगी इंग्लिश में डब हुई फिल्म? इस चीज के लिए किया गया एआई का इस्तेमाल

'धुरंधर 2' और 'हनुमान अंश' को दी मात
खास बात यह है कि इस साल कई फिल्मों ने सिनेमाघरों और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाए। मगर ऑस्कर एंट्री के लिए मराठी फिल्म 'गोंधळ' चुनी गई। साल की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1852 करोड़ रुपये कमाए। वहीं हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'हनुमान अंश' ने अपनी लागत से कई गुना ज्यादा कमाई की। मगर इन फिल्मों को आस्टर के लिए एंट्री के तौर पर नहीं चुना गया।
विज्ञापन

'गोंधळ' लो मिले अवॉर्ड्स
  • फिल्म 'गोंधळ' को 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (2025) में बेस्ट डायरेक्टर के लिए सिल्वर पीकॉक अवॉर्ड मिला
  • इस फिल्म को 17वें बेंगलुरु इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (2026) में FIPRESCI अवॉर्ड भी मिला।
  • पुणे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (PIFF) (2026) में, इसने बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट सिनेमैटोग्राफर दोनों अवॉर्ड जीते।
  • इसे 22वें थर्ड आई एशियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 में बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला।

Marathi film Gondhal chosen as Indias official entry to Oscars 2027
गोंधळ - फोटो : यूट्यूब
पिछले साल चुनी गई थी 'होमबाउंड'
पिछले साल भारत ने ऑस्कर में अपनी आधिकारिक एंट्री के तौर पर नीरज घेवान की महामारी पर बनी फिल्म 'होमबाउंड' को चुना था। हालांकि, यह फिल्म फाइनल नॉमिनेशन तक नहीं पहुंच पाई थी।

Marathi film Gondhal chosen as Indias official entry to Oscars 2027
गोंधळ - फोटो : यूट्यूब
पिछले 10 वर्षों में ऑस्कर एंट्री के लिए चुनी गईं भारतीय फिल्में
  • होमबाउंड (हिंदी)- 2025
  • लापता लेडीज (हिंदी)- 2024
  • एवरीवन इज ए हीरो (मलयालम)- 2023
  • छेल्लो शो (गुजराती)- 2022
  • कूझांगल(तमिल)- 2021
  • जल्लीकट्टू (मलयालम)- 2021
  • गली बॉय (हिंदी)- 2019
  • विलेज रॉकस्टार्स (असमिया)- 2018
  • न्यूटन (हिंदी)- 2017
  • विसारनई(तमिल)- 2016
99वां ऑस्कर समारोह रविवार, 14 मार्च 2027 को आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed