{"_id":"6aad2483e2367e4cf104ae51","slug":"snake-charmer-arrived-at-trauma-center-of-medical-college-carrying-snake-in-box-causing-commotion-in-firozabad-2026-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपेरे को डसने वाले सांप ने फैलाई दहशत: अस्पताल में बेड से उठकर भागे मरीज, चिकित्सकों के भी खड़े हो गए रोंगटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपेरे को डसने वाले सांप ने फैलाई दहशत: अस्पताल में बेड से उठकर भागे मरीज, चिकित्सकों के भी खड़े हो गए रोंगटे
Fri, 18 Sep 2026 05:16 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 18 Sep 2026 05:16 PM IST
सार
सांप के डसने के बाद सपेरा उसे डिब्बे में बंदकर ट्राॅमा सेंटर पहुंचा। यहां डिब्बा खोलते ही सांप भाग गया। टीम ने करीब चार घंटे तक ट्रॉमा सेंटर के बेडों के नीचे, कोनों और वार्डों में गहन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सांप का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
दहशत में मरीज और सांप की तलाश में जुटे कर्मचारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में बृहस्पतिवार रात सांप के काटने के बाद इलाज कराने पहुंचे एक सपेरे ने डिब्बे में बंद सांप को अस्पताल के अंदर ही बाहर निकाल दिया। सांप डिब्बे से छूटते ही तेजी से भागकर अस्पताल परिसर में कहीं छिप गया। खुले में सांप देखकर मरीजों व तीमारदारों में दहशत फैल गई। ऑक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती मरीज भी जान बचाने के लिए बेड से उठ खड़े हुए। चार घंटे तक सर्च ऑपरेशन चला। डॉक्टर, मरीज, तीमारदार तक तलाश में लगे रहे। इसके बाद भी सांप नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना टूंडला क्षेत्र के गांव जरौली कला निवासी सपेरे वसीम को सांप ने हाथ में काट लिया था। वसीम ने सांप को पकड़कर एक प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर लिया और इलाज के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचा। जब उसे इमरजेंसी बेड पर लेटाया गया, तो उसने डिब्बे का ढक्कन खोल दिया। ढक्कन खुलते ही सांप तेजी से बाहर निकला और अस्पताल के वार्डों की तरफ भाग गया, जिससे पूरा परिसर चीख-पुकार और भगदड़ मच गई।
घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने करीब चार घंटे तक ट्रॉमा सेंटर के बेडों के नीचे, कोनों और वार्डों में गहन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सांप का कोई सुराग नहीं लग सका। काफी देर तक सांप न मिलने से अस्पताल में लगातार भय का माहौल बना रहा। इस घटना के बाद सरकारी अस्पताल परिसर के भीतर इस तरह जहरीला जीव लाने और उसे खुले में छोड़ने के संबंध में सपेरे के खिलाफ अस्पताल के सुरक्षा कर्मी ने तहरीर दी है। इधर, सपेरा भी इस घटना के बाद ट्रामा सेंटर से भाग गया। देर रात तक तलाश के बाद भी सांप नहीं मिला।
ये भी पढ़ें-जयपुर राज हाउस की दो कोठियों: यहीं बना था अंग्रेजों का सचिवालय, दंगों में ठहरी थी पीएसी; अब हैं सरकारी ऑफिस