फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP Leader Monika Naz Alleges Collision with Party-Flagged Car Amid Internal Dispute

सपा में मचा घमासान: मोनिका नाज खान पर हमला, कार से मारी टक्कर; दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

Fri, 18 Sep 2026 08:47 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 18 Sep 2026 08:47 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी के आगरा संगठन में इस समय घमासान मचा हुआ है। सपा नेत्री मोनिका नाज खान ने अपने ऊपर हमला होने का आरोप लगाया है, तो वहीं सपा से महानगर उपाध्यक्ष जमील और रोहित ने दिया इस्तीफा है। 
 

विज्ञापन
SP Leader Monika Naz Alleges Collision with Party-Flagged Car Amid Internal Dispute
मोनिका नाज खान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सपा की महिला नेता मोनिका नाज खान बृहस्पतिवार रात को स्कूटी से गिरकर घायल हो गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें सपा का झंडा लगी कार ने टक्कर मारी। पति साबिर भी साथ थे। दोनों दिल्ली गेट से खाना पैक कराकर घर लौट रहे थे। रवि हास्पिटल के सामने टक्कर मारी गई। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जांच की। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिला है। इसमें वो स्कूटी फिसलने से गिरती नजर आ रही हैं। आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



 

सपा नेता मोनिका नाज पर प्राथमिकी
सपा के महानगर उपाध्यक्ष जमील खान ने फेसबुक पोस्ट के बाद जान से मारने की धमकी व अन्य आरोप लगाकर सपा की महिला नेता मोनिका नाज के खिलाफ थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज कराई है। ज्योति नगर, सदर निवासी जमील खान ने आरोप लगाया कि 10 सितंबर को उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर समाज में फैली बुराइयों पर एक सामान्य कहावत 100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली लिखकर पोस्ट डाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पोस्ट किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं थी। इस पर सपा नेता मोनिका नाज खान ने मोबाइल पर अभद्र, अपमानजनक और जान से मारने की धमकी भरे संदेश भेजे। कई और संदेश भेजे। धमकियों से वो और उनका परिवार दहशत में आ गए। उन्होंने मोनिका नाज खान पर कई और आरोप लगाए। जांच की मांग की। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 


 
विज्ञापन

सपा से महानगर उपाध्यक्ष जमील और रोहित ने दिया इस्तीफा
समाजवादी पार्टी महानगर इकाई में घमासान जारी है। सपा नेत्री पर उत्पीड़न और मानहानि का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को महानगर उपाध्यक्ष जमील खान और नासिर उर्फ रोहित ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।

 

नेताओं का आरोप है कि सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। परिवार की महिलाओं को फोन कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। नासिर उर्फ रोहित ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों को सूचित करने के बाद भी कोई सहयोग नहीं मिला, जिसके बाद आत्मसम्मान बनाए रखने के लिए पद छोड़ना पड़ा। वहीं जमील खान ने स्पष्ट किया कि इस्तीफा परिस्थितियों और अन्याय के विरोध में है, किसी दबाव में नहीं। दोनों ने दोहराया कि उन्होंने केवल पद छोड़ा है, समाजवादी विचारधारा नहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed