{"_id":"6aaad4afaba2ca0ece06a8eb","slug":"video-vehicles-ran-over-youth-body-for-hours-on-agra-lucknow-expressway-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर युवक को रातभर राैंदते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर युवक को रातभर राैंदते रहे वाहन
आगरा के डौकी थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद कई घंटों तक वाहन शव को रौंदते हुए निकलते रहे। इससे युवक का सिर और चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। मंगलवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने शव को सड़क से उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 9.200 पर आगरा से लखनऊ जाने वाली लेन पर हुई। सोमवार रात किसी अज्ञात वाहन ने सड़क पर जा रहे करीब 30 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की माैत हो गई। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे राहगीरों ने सड़क पर युवक का क्षत-विक्षत पड़ा देखा, तो डौकी थाना पुलिस और यूपीडा की टीम को सूचना दी। राहगीरों का कहना है कि माैत के बाद युवक के शव को कई घंटों राैंदते रहे, जिससे मृतक का चेहरा और सिर क्षत-विक्षत हो गया। पुलिस ने सड़क पर पड़े क्षत-विक्षत शव को उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार, मृतक के पैर में कोई जूता या चप्पल नहीं था। चेहरा पूरी तरह क्षत-विक्षत हो जाने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि एक्सप्रेस-वे की आगरा से लखनऊ जाने वाली लेन में युवक का शव मिला है। वाहन की टक्कर से उसका चेहरा पूरी तरह क्षत विक्षत हो गया है। सीसीटीवी फुटेज, आसपास के लोगों से पूछताछ और अन्य माध्यमों से युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।