फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   unknown vehicle crushed constable mother to death on highway in Agra

हाईवे पर दर्दनाक हादसा: आगरा में सिपाही की मां को तेज रफ्तार वाहन ने राैंदा, अस्पताल में तोड़ा दम; चालक फरार

Mon, 28 Sep 2026 09:57 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 28 Sep 2026 09:57 PM IST
सार

आगरा में सोमवार शाम हाईवे पर दर्दनाक हादसा हुआ। सब्जी लेने जा रही सिपाही की मां को अज्ञात वाहन ने राैंद दिया। हादसे में घायल महिला की अस्पताल में माैत हो गई। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहल की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
unknown vehicle crushed constable mother to death on highway in Agra
हादसे के बाद माैके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में अलीगढ़ हाईवे पर सोमवार शाम सड़क पार कर रही करीब 58 वर्षीय महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की एसएन अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे रामबाग से टेढ़ी बगिया की ओर जाने वाले मार्ग पर हेरिटेज गार्डन के पास बिटोली देवी (58) सड़क पार कर रहीं थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को एसएन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतका के पति मकरन सिंह ने बताया कि वह हाथरस रोड स्थित सैयद के पास रहते हैं। बिटोली देवी रोज की तरह टेढ़ी बगिया स्थित सब्जी मंडी से सब्जी लेने गई थीं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए। मृतका का बेटा सौरभ कुमार आगरा पुलिस लाइन में सिपाही के पद पर तैनात है। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालकर वाहन की पहचान की जा रही है। अभी कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed