फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Indian cricketer Deepak Chahar bat worth one lakh fifty thousand stolen video goes viral

दीपक चाहर के लाखों के बैट चोरी: वीडियो में बयां किया दर्द, बोले- योगी जी के पास जाऊं या मोदी जी के पास

Mon, 28 Sep 2026 09:37 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 28 Sep 2026 09:37 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर के ग्राउंड से लाखों रुपये के बैट चोरी हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर इसकी जानकारी दी। क्रिकेटर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Indian cricketer Deepak Chahar bat worth one lakh fifty thousand stolen video goes viral
क्रिकेटर दीपक चाहर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के शास्त्रीपुरम ग्राउंड से क्रिकेटर दीपक चाहर के तीन बैट चोरी हो गए। क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन




आगरा के शास्त्रीपुरम ग्राउंड से क्रिकेटर दीपक चाहर के तीन बैट चोरी हो गए। इसकी जानकारी दीपक चाहर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दी। वीडियो में क्रिकेटर कह रहे हैं कि 'कल शाम को ग्राउंड से तीन बैट चोरी हो गए। अब आपको क्या लगता है मुझे क्या करना चाहिए। बहुत अच्छे बैट थे। जो चोरी करके ले गया है, उसको पता तो है नहीं कितने महंगे बैट थे। डेढ़ लाख रुपये के तीन बैट थे। वो या तो बेच देगा या फिर टेनिस बाॅस से खेलेगा, भाई मेरे से ही ले लेता कुछ पैसे, मैं दे देता। या तो मेरे पास कई ऑप्शन हैं। इस टाइम पर पुलिस में शिकायत करूं या योगी जी के पास जाऊं या मोदी जी के पास या सीधे भगवान से रिक्वेस्ट करूं] जो भी चुरा कर ले गया उसे बुद्धि दे और मेरे बैट दे दे। या एसएस से रिक्वेस्ट कर और मंगा लेता हूं दो-तीन बैट] तो आपको क्या लगता है मुझे क्या करना चाहिए।'
विज्ञापन


मामले में थाना सिकंदरा के प्रभारी राजीव त्यागी ने बताया कि क्रिकेटर दीपक चाहर के बैट चोरी होने के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि सोशल मीडियो से मामले की जानकारी हुई है। क्रिकेटर से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed