{"_id":"6aba82b819a987b8d10d9593","slug":"reel-filmed-while-sitting-on-car-roof-on-highway-video-goes-viral-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"रील के लिए दांव पर जिंदगी: हाईवे पर लहराई कार, छत पर बैठकर बनाया वीडियो; पुलिस ने शुरू की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रील के लिए दांव पर जिंदगी: हाईवे पर लहराई कार, छत पर बैठकर बनाया वीडियो; पुलिस ने शुरू की तलाश
Mon, 28 Sep 2026 08:40 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 28 Sep 2026 08:40 PM IST
सार
फिरोजाबाद के टूंडला में हाईवे पर कार सवारों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें युवक कार पर बैठकर वीडियो बना रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
कार की छत पर वीडियो बनाते युवक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद हाईवे पर रविवार देररात अलग-अलग दो कारों की छत पर बैठकर युवकों का रील बनाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं वीडियो में कार को लहराते हुए भी दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कार सवारों की तलाश में जुट गई है।
वायरल वीडियो में एक साथ चल रही तेज रफ्तार दो कारों पर युवक मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सफेद रंग की कार की सन रूफ से निकलकर दो युवक ऊपर बैठे हुए मस्ती कर रहें हैं तथा इसी कार की खिड़की से एक युवक निकलकर उनके साथ ऊपर बैठे युवकों के साथ हाथ हिला रहा है। वहीं दूसरी ब्लेक या डार्क ब्लू कार में एक युवक खिड़की खोलकर व दूसरा हिप-हिप हुर्रे कर रहा है। वहीं, कार में बैठे युवक रील बना रहे हैं।
विज्ञापन
इतना ही नहीं आगे पीछे बडे़ वाहन चलने के बीच वीडियो में एक कार लहराती हुई देखी जा सकती है। पीछे चल रही एक कार सवार ने इन लापरवाह युवकों की रील बनाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो टूंडला टोल प्लाजा के निकट का है। थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि कार की सन रूफ से व दरवाजे खोलकर रील बनाने की वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। सीसीटीवी के माध्यम से कार सवार युवकों की तलाश कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।