फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brother-in-law stabs sister-in-law to death after she refuses to hurl abuse

देवर ने ली भाभी की जान: संजय खुलेआम बोल रहा था बुरे बोल, गीता को जान देकर चुकानी पड़ी अपने इस कदम की कीमत

Mon, 28 Sep 2026 10:53 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा।
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा। Published by: विकास कुमार Updated Mon, 28 Sep 2026 10:53 PM IST
सार

हत्या के बाद आरोपी संजय गांव की गलियों में घूमता रहा। रातभर घरों के दरवाजे पीटता रहा। डर और दहशत में किसी ने अपना दरवाजा नहीं खोला। सुबह वह इटावा की ओर निकल गया। 

विज्ञापन
Brother-in-law stabs sister-in-law to death after she refuses to hurl abuse
मृतक गीता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आगरा स्थित चित्राहाट के बलीपुरा गांव में गाली देने से मना करने पर चचेरे देवर ने भाभी गीता (35) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। आरोपी संजय उर्फ संजू घटना के समय नशे में धुत था। वारदात के बाद बीहड़ में होकर भाग निकला। सोमवार शाम परिजन ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

 

कमर के रास्ते सीने की ओर घूसा चाकू
चित्राहाट के बलीपुरा गांव निवासी सत्यवीर किसान हैं। उन्होंने बताया कि रविवार शाम 7 बजे घर के दरवाजे पर चचेरा भाई संजय आ गया। वह शराब के नशे में था। दरवाजे पर खड़ा होकर आते-जाते लोगों को गालियां देने लगा। आवाज सुनकर सत्यवीर की पत्नी गीता बाहर आ गईं। उन्होंने उसे गाली देने से मना किया। उससे गाली देने का कारण पूछा। इस पर वो भड़क गया। उसे ही उल्टा सीधा कहना शुरू कर दिया। इस पर गीता में अंदर जाने लगी। तभी संजय ने चाकू लेकर आया। उसने कमर में चाकू घोंप दिया। चाकू कमर के बगल से पेट में सीने की ओर घुस गया। गीता खून से लथपथ होकर गिर गईं। लोगों की चीख निकल गईं। इस पर बेटे आशीष और कन्हैया आ गए। यह देखकर हमलावर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बच्चों के सिर से उठा मां का आंचल
उधर, परिजन गीता को इलाज के लिए इटावा ले गए जहां निजी अस्पताल से जिला अस्पताल भेज दिया। रात 10 बजे गीता की मौत हो गई। सूचना पर चित्राहाट पुलिस देर रात गांव पहुंची। घटना की जानकारी लेने के साथ ही आरोपी की तलाश की। सिविल लाइन इटावा की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सोमवार देर शाम अंतिम संस्कार किया। मृतका के तीन बच्चे बटी शिवानी (16), बेटे आशीष (13), कन्हैया (9) हैं। चित्राहाट पुलिस ने गीता के पति सत्यवीर की तहरीर पर संजय उर्फ संजू के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन

रातभर गांव में घरों के दरवाजे पीटता रहा आरोपी
हत्या के बाद आरोपी संजय गांव की गलियों में घूमता रहा। रातभर घरों के दरवाजे पीटता रहा। डर और दहशत में किसी ने अपना दरवाजा नहीं खोला। सुबह वह इटावा की ओर निकल गया। मृतका के पति सत्यवीर के पिता पान सिंह एवं महेश सगे भाई थे। पान सिंह के बेटे सत्यवीर हैं, जबकि महेश का बेटा आरोपी संजय है। गीता का मायका जौमर्दपुरा गांव में है। उसके भाई संजू ने बताया कि तीन बच्चों के सिर से मां का साया छिन गया है।

पुलिस का बयान
युवक ने रिश्ते की भाभी की चाकू घोंप कर हत्या की है। मृतका के पति की तहरीर पर चित्राहाट पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है। -अभिषेक अग्रवाल, डीसीपी पूर्वी जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed