{"_id":"6ace76357555c82c980eab5f","slug":"video-traffic-jams-persist-all-day-at-lohamandi-intersection-it-takes-15-minutes-to-cross-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लोहामंडी चौराहे पर दिनभर जाम, पार करने में लगते हैं 15 मिनट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लोहामंडी चौराहे पर दिनभर जाम, पार करने में लगते हैं 15 मिनट
आगरा के लोहामंडी क्षेत्र के लोगों को कहीं जाने के लिए अपना समय रास्ते के अनुसार तय करना पड़ता है। चौराहे को पार करना है तो लोग 15 मिनट पहले निकलते हैं। उन्हें पता है कि चौराहा पार करने में इतना समय लगना आम बात है। थोड़ी सी जगह में यातायात का संचालन कराना पुलिसकर्मियों को भी परेशान कर देता है। लोहामंडी चौराहे पर सुबह आठ बजे से रात 10 बजे से ज्यादा समय तक जाम के हालात रहते हैं। जगदीशपुरा रोड, थाना लोहामंडी रोड, सेंट जोंस रोड और तोता का ताल की ओर जाने के दौरान आधी सड़क पर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का कब्जा रहता है। चारों ओर से लगातार ट्रैफिक आता है और संकरे चौराहे से सभी को पार जाना होता है। हैरानी की बात है कि चंद कदम की दूरी पर थाना है और चौराहे पर थाना पुलिस के साथ यातायात पुलिस भी तैनात रहती है। पुलिसकर्मी अगर कुछ मिनट के लिए हट जाएं तो चौराहा चोक हो जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।