{"_id":"6ace207f43c151993806faaa","slug":"video-lawyers-in-powayan-boycotted-all-courts-at-the-tehsil-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: पुवायां में वकीलों ने किया तहसील के सभी न्यायालयों का बहिष्कार, एसडीएम पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: पुवायां में वकीलों ने किया तहसील के सभी न्यायालयों का बहिष्कार, एसडीएम पर लगाए आरोप
Mukesh Kumar
Updated Tue, 13 Oct 2026 05:43 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के पुवायां में एसडीएम सदानंद सरोज पर अधिवक्ता विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए तहसील बार एसोसिएशन ने तहसील के सभी न्यायालयों का बहिष्कार कर दिया। मंगलवार को हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने एसडीएम पर अभद्र व्यवहार करने और अधिवक्ताओं के प्रति विरोधी मानसिकता से काम करने का आरोप लगाया। वकीलों ने कहा कि एसडीएम का तबादला होने तक तहसील के किसी भी न्यायालय में कार्य नहीं किया जाएगा। महामंत्री गौरव शुक्ला ने आरोप लगाया कि एसडीएम फोन नहीं उठाते और अधिवक्ताओं से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। इसके बाद वकीलों ने एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी भी की। उधर, एसडीएम सदानंद सरोज ने आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की ओर से उन पर, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों पर गलत मामलों में काम करने का दबाव बनाया जाता है। दबाव बनाने के लिए न्यायालयों के बहिष्कार का निर्णय लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।