{"_id":"6ace283b5c7562ea6e0291f3","slug":"video-channi-attacks-aap-government-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर: चन्नी का आप सरकार पर हमला, बोले- पंजाब में हत्याएं, नशा और गैंगस्टरवाद बढ़ा; सीएम मान का मांगा इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: चन्नी का आप सरकार पर हमला, बोले- पंजाब में हत्याएं, नशा और गैंगस्टरवाद बढ़ा; सीएम मान का मांगा इस्तीफा
मंगलवार को जालंधर पहुंचे कांग्रेस सांसद एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कानून-व्यवस्था, नशे और गैंगस्टरवाद के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को घेरा। परविंदर सिंह झोटा की हत्या पर दुख जताते हुए चन्नी ने आरोप लगाया कि पंजाब में हत्याएं आम होती जा रही हैं और सरकार अपराध पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की और पंजाब के लोगों से सरकार को सत्ता से बाहर करने की अपील की।
‘नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले झोटा की हत्या बेहद दुखद’
चन्नी ने कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले समाजसेवी परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या किया जाना बेहद दुखद है। उन्होंने आरोप लगाया कि झोटा नशे के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे थे और पहले भी उनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी। चन्नी ने कहा कि वह झोटा के परिवार के साथ खड़े हैं और उनसे मिलने जाएंगे। उन्होंने झोटा को शहीद बताते हुए कहा कि पंजाब की युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आती जा रही है, जिससे भविष्य को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।