Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

परिसीमन विधेयक LIVE: एनडीए बहुमत के आंकड़े के करीब; आज दिल्ली में जुटेंगे केरल, कर्नाटक और तेलंगाना के सीएम

Sun, 29 Nov 2026 09:30 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 29 Nov 2026 09:30 AM IST
विज्ञापन
Parliament Session Delimitation Bill Opposition meet LIVE updates INDIA Bloc DMK NCP Keralam Karnataka leaders
New Parliament Building - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

09:29 AM, 29-Nov-2026

विपक्षी दलों और गठबंधनों में क्या हलचल मची है?

केंद्र के इस परिसीमन प्रस्ताव को लेकर विपक्षी दलों और क्षेत्रीय गठबंधनों के भीतर मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने केंद्र के इस संशोधित प्रस्ताव का समर्थन करने के संकेत दिए हैं। इस रुख के कारण महा विकास आघाड़ी गठबंधन के भीतर दरारें चौड़ी हो गई हैं। 

कांग्रेस और शिवसेना के नेताओं ने पवार की पार्टी पर वैचारिक प्रतिबद्धताओं को छोड़ने का गंभीर आरोप लगाया है। दूसरी ओर द्रमुक, भारत राष्ट्र समिति और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने भी इस विधेयक को अपना समर्थन देने की घोषणा कर दी है।

विपक्षी मोर्चे के भीतर चल रही उठापटक के बीच पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी बैठक में शामिल होने के लिए राजी हो गई हैं। शुरुआती हिचकिचाहट के बाद वरिष्ठ नेताओं के बार-बार अनुरोध और विशेष विमान की व्यवस्था करने पर उन्होंने अपना फैसला बदला। 

इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा और बीजू जनता दल जैसे दल अभी इस मामले पर तटस्थ बने हुए हैं। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत कई अन्य दल इस विधेयक का खुलकर विरोध कर रहे हैं। इस प्रकार परिसीमन के इस नए प्रस्ताव पर देश भर की क्षेत्रीय और राष्ट्रीय पार्टियों के रुख में स्पष्ट विभाजन दिखाई दे रहा है।
09:28 AM, 29-Nov-2026

नए विधेयक में क्या प्रावधान हैं?

केंद्र सरकार सोमवार को लोकसभा में संविधान संशोधन विधेयक पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस प्रस्तावित कानून का उद्देश्य लोकसभा में प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के सीट आवंटन को बढ़ाना है। इसके साथ ही राज्यों की विधानसभाओं की कुल संख्या में भी 50 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। विधेयक के प्रस्ताव के अनुसार , लोकसभा की अधिकतम क्षमता को बढ़ाकर 850 किया जाएगा। इसमें राज्यों से 815 सदस्य और केंद्र शासित प्रदेशों से 35 सदस्य शामिल हो सकते हैं।

राज्य विधानसभाओं की अधिकतम संख्या 500 से बढ़ाकर 650 करने का भी प्रावधान किया गया है। इसके अलावा संशोधित सीट आवंटन और सीमाओं को 2051 तक पूरी तरह से फ्रीज कर दिया जाएगा। संसद का यह विशेष सत्र तीस नवंबर से तीन दिसंबर तक के लिए बुलाया गया है। लोकसभा की बैठक सोमवार को होगी जबकि राज्यसभा की कार्यवाही दो दिसंबर से फिर से शुरू होगी। इस विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण और परिसीमन के इस बड़े प्रस्ताव पर तीखी बहस होने के पूरे आसार हैं।
विज्ञापन
09:15 AM, 29-Nov-2026

परिसीमन विधेयक LIVE: एनडीए बहुमत के आंकड़े के करीब; आज दिल्ली में जुटेंगे केरल, कर्नाटक और तेलंगाना के सीएम

संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान सरकार दो अहम विधेयक पेश करने की तैयारी में है। ये विधेयक परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े हैं। 

लोकसभा की बैठक सोमवार को होगी। वहीं, राज्यसभा की बैठक बुधवार यानी 2 दिसंबर को फिर शुरू होगी। सरकार सोमवार को लोकसभा में संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 और परिसीमन (दूसरा) विधेयक, 2026 पेश करेगी। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के दोनों विधेयक पेश करने की उम्मीद है।

कैबिनेट ने दी थी प्रस्तावों को मंजूरी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को इन प्रस्तावों को मंजूरी दी थी। इनके तहत सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लोकसभा की सीटें 50 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव है। इससे लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या बढ़कर 850 हो जाएगी। राज्यों के बीच सीटों का नया बंटवारा 2051 तक सुरक्षित रहेगा। यानी इस अवधि तक सीटों के बंटवारे में बदलाव नहीं होगा।

वहीं, केंद्र सरकार के लोकसभा और विधानसभा सीटों में पचास फीसदी बढ़ोतरी के प्रस्ताव के खिलाफ दक्षिण राज्यों के नेताओं ने लामबंदी शुरू कर दी है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने रविवार को दिल्ली में केरलम और तेलंगाना के अपने समकक्षों वीडी सतीसन और रेवंत रेड्डी से मुलाकात की। 

यह बैठक केंद्र के उस नए प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई है, जिसमें सीटों के विस्तार के साथ महिला आरक्षण लागू करने की योजना है। डीके शिवकुमार ने शनिवार को बंगलूरू में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि वे राज्यों के साथ हो रहे अन्याय और जनसंख्या के आंकड़ों के प्रभावों की समीक्षा करेंगे।

इस उच्च स्तरीय बैठक का फोकस दक्षिणी राज्यों पर सीट विस्तार के संभावित प्रभाव को समझना है। दक्षिण भारत के इन राज्यों का मानना है कि इससे उनकी संसदीय नुमाइंदगी और राजनीतिक ताकत पर बुरा असर पड़ सकता है। 

केंद्र सरकार संसद के विशेष सत्र के दौरान संविधान संशोधन विधेयक लाने जा रही है। इस प्रस्तावित कानून के तहत लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या में भारी वृद्धि की तैयारी है। विपक्षी दलों का एक बड़ा वर्ग इस कदम के नफा-नुकसान का आकलन करने में जुट गया है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed