{"_id":"6a8ff27e36dc2c74fd04ccf4","slug":"video-three-youths-caught-stealing-from-liquor-shop-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शराब ठेके में चोरी करने घुसे तीन युवक, सेल्समैन ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शराब ठेके में चोरी करने घुसे तीन युवक, सेल्समैन ने दबोचा
आगरा। लोहामंडी के नौबस्ता चौराहे स्थित सरकारी देसी शराब के ठेके में बुधवार तड़के चोरी करने घुसे तीन युवकों को सेल्समैन और उसके साथियों ने पकड़ लिया। तीनों के कब्जे से चोरी के 1170 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
शराब ठेके के सेल्समैन कन्नौज जिले के शिवसिंहपुर निवासी विवेक उर्फ वीरू ने बताया कि मंगलवार रात करीब तीन बजे वह ठेके के अंदर सो रहे थे। खटपट सुनकर जागे तो कुंडी काटकर अंदर घुसे तीन युवक गल्ले से रुपये चुरा रहे थे। भागते समय आमिर निवासी जट्टू बाजार, आरिफ उर्फ गुज्जर व फैजल (20) निवासी तेलीपाड़ा, लोहामंडी को पकड़ लिया गया। तीनों को बरामद रकम समेत पुलिस के सुपुर्द किया गया। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।