Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 20: Speculation around Love Gill eviction from reality Show sparked discussions on social media

बिग बॉस 20: क्या लव गिल की हो गई छुट्टी? सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में लगे कयास, नेटिजंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

Sat, 28 Nov 2026 08:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 28 Nov 2026 08:53 PM IST
सार

  • Bigg Boss 20: बिग बॉस से लव गिल के एविक्शन की चर्चा सोशल मीडिया पर चल रही है। 
  • वीकएंड का वार एपिसोड से पहले एक वायरल पोस्ट के जरिए ऐसी अटकलें लगनी शुरू हुईं।
  • लव गिल के घर से बाहर होने की चर्चाओं पर यूजर्स अलग-अलग अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 20: Speculation around Love Gill eviction from reality Show sparked discussions on social media
लव गिल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में लव गिल ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। स्काउट के साथ कथित नजदीकियों की वजह से वे सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं। इस पर उनकी आलोचना भी हुई। बीते कुछ वक्त से गुल्लू और कनिका के साथ उनकी बढ़ती दोस्ती भी अधिकांश दर्शकों को पसंद नहीं आई। इस बीच ऐसे कयास लग रहे हैं कि लव गिल घर से बाहर हो गई हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

फाइनल अपडेट का इंतजार कर रहे दर्शक
'बिग बॉस 20' से लव गिल के बाहर होने की अटकलों ने सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू कर दी है। लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या वह एलिमिनेट हुई हैं? इसे लेकर आज शनिवार को वीकएंड का वार एपिसोड के दौरान फाइनल अपडेट मिलने की उम्मीद है।
लव गिल के एविक्शन की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मगर, सोशल मीडिया पर दर्शकों ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या लव गिल बिग बॉस 20 से बाहर हो गई हैं?
28 नवंबर को सोशल मीडिया पर चल रहे वायरल पोस्ट मुताबिक, लव गिल को 'बिग बॉस 20' से बाहर कर दिया गया है। 'द खबरी' के ऑफिशियल X हैंडल ने उनके एलिमिनेशन के बारे में अपडेट शेयर करते हुए लिखा, 'लव गिल घर से बाहर हो गईं'। इस पोस्ट पर कुछ यूजर्स खुशी जाहिर कर रहे हैं और लिख रहे हैं, 'आज की सबसे शानदार खबर है'। वहीं, लव के फैंस निराश हैं और लिख रहे हैं, 'अब यह सीजन बहुत बोरिंग होने वाला है'।
 

विज्ञापन

इस वीक कौन-कौन नॉमिनेट है?
बता दें कि लव गिल उन छह प्रतिभागियों में शामिल हैं,जिन्हें बिग बॉस 20 के 12वें वीक में घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट किया गया है। बाकी पांच कंटेस्टेंट जिन्हें ऑडियंस के वोट का सामना करना पड़ रहा है, वे हैं स्काउट, कनिका मान, गुल्लू, माही विज और आम्रपाली दुबे। नॉमिनेशन का एलान 24 नवंबर को आए एपिसोड 80 में एक टास्क के बाद किया गया था। वहीं, स्काउट को 'बिग बॉस' ने पहले ही एक एपिसोड में सजा के तौर पर पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया था। बता दें कि 'बिग बॉस 20' को जियो हॉटस्टार और कलर्स पर देखा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed