{"_id":"6b0a892c0c551984cd04caec","slug":"truck-set-on-fire-after-compensation-dispute-fir-filed-against-owner-and-driver-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: एक लाख रुपये का मुआवजा नहीं मिला तो ट्रक में लगा दी आग! मालिक-चालक पर FIR; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: एक लाख रुपये का मुआवजा नहीं मिला तो ट्रक में लगा दी आग! मालिक-चालक पर FIR; पुलिस जांच में जुटी
Sat, 28 Nov 2026 01:26 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 28 Nov 2026 01:26 PM IST
सार
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद एक लाख रुपये के मुआवजे को लेकर विवाद हुआ था। अगले दिन खड़े ट्रक में आग लग गई, जिसके बाद मालिक ने दूसरे ट्रक के मालिक और चालक पर आग लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद मुआवजे के लिए हुए विवाद ने नया मोड़ ले लिया। राधानगर कट के पास दुर्घटना के बाद खड़ा ट्रक में आग लग गई। पूरा ट्रक धू-धूकर जल गया। ट्रक मालिक ने हादसे में क्षतिग्रस्त दूसरे ट्रक के मालिक और चालक पर रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ट्रक मालिक पुनीत अग्रवाल निवासी सरला बाग, दयालबाग ने पुलिस को बताया कि उनका ट्रक किशन सोलंकी निवासी शोभा नगर, ट्रांस यमुना चलाते हैं। 13 नवंबर की रात करीब 1:30 बजे फाउंड्रीनगर चौकी क्षेत्र में राधानगर कट के पास ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर हो गई थी। हादसे के बाद दोनों पक्ष चौकी पहुंचे। दूसरे ट्रक के मालिक और चालक ने नुकसान की भरपाई के लिए एक लाख रुपये मांगे। समझौता नहीं हो सका।
आरोप है कि दूसरे ट्रक का मालिक और चालक लगातार रुपये देने का दबाव बना रहे थे। रुपये देने से इन्कार कर दिया। इसके अगले दिन 14 नवंबर की शाम करीब चार बजे उनके ट्रक में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था। पीड़ित ने आशंका जताई कि मुआवजे की रकम नहीं मिलने से नाराज होकर दूसरे ट्रक के मालिक और चालक ने आग लगाई है। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।