{"_id":"6ace7607bea392216c0ed564","slug":"video-theft-at-two-primary-schools-thieves-steal-batteries-inverter-and-gas-cylinder-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दो प्राथमिक विद्यालयों में चोरी, बैटरी-इन्वर्टर और गैस सिलिंडर ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दो प्राथमिक विद्यालयों में चोरी, बैटरी-इन्वर्टर और गैस सिलिंडर ले गए चोर
आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के दो प्राथमिक विद्यालयों को चोरों ने रविवार रात निशाना बनाया। गांव मुरावल के विद्यालय से चोर दो बैटरी, इन्वर्टर और बच्चों के खेलकूद का सामान चोरी कर ले गए। वहीं, गांव खरगपुरा के प्राथमिक विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़कर गैस सिलिंडर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। गांव मुरावल स्थित प्राथमिक विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका मीना राजपूत ने थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि रविवार रात चोर पीछे की दीवार के सहारे विद्यालय में घुसे। चोरों ने स्मार्ट क्लास के गेट की कुंडी काटकर उसमें रखी दो बैटरी, इन्वर्टर और अन्य उपकरण चोरी कर लिए। इसके बाद बगल के कमरे का ताला तोड़कर अलमारी और बक्से में रखा बच्चों के खेलकूद का सामान भी चोरी कर लिया। चोर विद्यालय के बाहर सोलर पैनल की लाइन क्षतिग्रस्त कर केबल भी ले गए। वहीं, एलसीडी चोरी करने का प्रयास किया गया। सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे विद्यालय पहुंचने पर कमरों के ताले टूटे और सामान बिखरा मिला। वहीं गांव खरगपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक हरिओम सिंह ने तहरीर देकर बताया कि रविवार रात चोर रसोईघर का ताला तोड़कर उसमें रखा गैस सिलिंडर और अन्य सामान चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह रसोइया गोमती देवी विद्यालय पहुंचीं तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दोनों विद्यालयों में हुई चोरी की घटनाओं की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।