{"_id":"6ab959c5dc16dcb04103b25a","slug":"video-roof-collapses-in-pinahat-in-agra-14-injured-including-three-children-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा के पिनाहट में भरभराकर गिरी छत, तीन बच्चों समेत 14 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा के पिनाहट में भरभराकर गिरी छत, तीन बच्चों समेत 14 घायल
आगरा के थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव कप्तानपुरा में बारिश थमने के बाद रविवार देर शाम कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में तीन बच्चों समेत 14 लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद छह घायलों को गंभीर हालत में आगरा के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बुधवार को कप्तानपुरा निवासी महावीर की मौत हो गई थी। इसके बाद से घर पर रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ था। रविवार देर शाम घर के सदस्य और रिश्तेदार गैलरी में बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से महावीर की पत्नी गीता देवी (50), परिवार के जेनेंद्र (14), रामवती (60), पूरन देवी (60), लालो (40), राजकुमारी (35), गुलशन (6), रामरती (75), संदीप (15), मनमोहन (19), गजराज (30), सूरज (18), मोहित (10) और नैतिक (5) घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पिनाहट पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गीता देवी, जेनेंद्र, लालो, रामरती, पूरन देवी और नैतिक को आगरा रेफर कर दिया गया। सभी का उपचार जारी है। ग्रामीणों के अनुसार, मकान लगभग 40 वर्ष पुराना गाटर पत्थर से बना हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।