फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fire erupts from chemical-laden water in Badhua Nala

बढ़ुआ नाले में केमिकलयुक्त पानी से भड़की आग, भीषण लपटों से मची अफरा-तफरी

Sun, 27 Sep 2026 05:44 PM IST
Shikha Pandey Shikha Pandey
Updated Sun, 27 Sep 2026 05:44 PM IST
Fire erupts from chemical-laden water in Badhua Nala
पाता रोड स्थित बढ़ुआ नाले की पुलिया के पास रविवार दोपहर केमिकलयुक्त पानी में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग नाले के किनारे उगी झाड़ियों तक फैल गई। हवा के साथ ऊंची उठती लपटों और काले धुएं के गुबार से आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई। नाले पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों व फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गांव खानपुर और बनके पुरवा के बीच स्थित गेल पाता प्लांट की बाउंड्री के किनारे जल निकासी के लिए नाला बना है, जो बढ़ुआ गांव के पास दूसरे नाले में गिरता है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट का केमिकलयुक्त पानी इसी नाले में बहाया जाता है। रविवार को इसी पानी में ज्वलनशील केमिकल होने के कारण आग लग गई। खानपुर-फफूंद के प्रधान अशोक चक, भारत सिंह राजपूत, पवन चक्रवर्ती, सोनू यादव, इंदू सक्सेना व अन्य ग्रामीणों ने गेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि तीन साल पहले भी इस नाले में आग लगी थी, तब अधिकारियों ने आश्वासन दिया था, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि इस विषैले पानी से मवेशियों, फसलों व जलीय जीवों को बड़ा नुकसान हो सकता है। घटना की सूचना पर सीएफओ तेजवीर सिंह, सीओ अजीतमल शैलेंद्र सिंह, एसडीएम सदर ब्रह्मानंदन और थानाध्यक्ष अजय कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने नाले का निरीक्षण कर गेल कर्मचारियों को तुरंत पानी का प्रवाह रोकने के निर्देश दिए। फॉरेंसिक टीम ने जांच के लिए पानी के तीन नमूने लिए हैं। ग्रामीणों के अनुसार पानी में केमिकल साफ दिखाई दे रहा था और तेज दुर्गंध आ रही थी। यह पानी आगे जाकर सेंगर नदी में मिलता है। सीओ अजीतमल शैलेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया था, प्लांट के अधिकारी से बात की जा रही है। ताकि आगे ऐसी घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: प्रोफेसर देवेंद्र प्रताप सिंह की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

27 Sep 2026

VIDEO: पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के घर के पास टेढ़ा हुआ बिजली का पोल

27 Sep 2026

फरीदाबाद: टीबी मरीज के संपर्क में आने वालों को भी दी जाएगी दवा, सप्ताह में एक गोली तीन महीने तक देने की तैयारी

27 Sep 2026

लुधियाना में राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले तीन दबोचे

27 Sep 2026

पहली बार जिले में चंडीगढ़ की सरकारी मेडिकल टीम, घरौंडा में छह विशेषज्ञताओं की ओपीडी

27 Sep 2026
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना मार्केट कमेटी चेयरमैन जगजीत सिंह हुड्डा बोले- जमालपुर-दमकोरा रोड के लिए 64 लाख मंजूर

27 Sep 2026

हांसी जिला बनने के बाद अब मिलेगा सबको फायदा, सिविल अस्पताल में नई एक्स-रे मशीन से जल्द शुरू होगी जांच

27 Sep 2026
विज्ञापन

लखनऊ में बारिश के चलते टेढ़ी पुलिया चौराहे से गुडंबा थाने की तरफ जाने वाले मार्ग पर गिरा पेड़

27 Sep 2026

सीएम योगी बोले- तीनों चुनाव आयुक्तों ने प्रेस के सामने आकर स्थिति स्पष्ट की है

27 Sep 2026

सीएम योगी बोले- राहुल गांधी ने न्यायपालिका को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया

27 Sep 2026

सादाबाद में पूर्व फौजी और पहली पत्नी की गला काटकर हत्या

27 Sep 2026

लखनऊ में एसआईआर को लेकर सीएम योगी ने कांग्रेस, सपा और आरजेडी की बयानबाजी पर सवाल उठाए

27 Sep 2026

विहिप हरियाणा ने अशोक सिंहल को किया याद, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में लिया हिस्सा

27 Sep 2026

अलीगढ़ में मौसम कुछ खुला, अभी भी छाए काले बादल

27 Sep 2026

लखनऊ में जी-20 रोड से गोमती नगर की ओर आने वाली सड़क के अंडरपास में जलभराव, की गई बंद

27 Sep 2026

शिमला में रविवार को भी खुले बैंक, कल से तीन दिन हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी

27 Sep 2026

लखनऊ में इकाना स्टेडियम के पास सीजी सिटी में करीब 100 मीटर धंसी सड़क

27 Sep 2026

मंडी: 200 बैग से शुरू किया मशरूम का कारोबार, अब 7 हजार बैग तक पहुंचा; हर माह डेढ़ लाख रुपये की कमाई

27 Sep 2026

बरेली: मीरगंज इलाके में खपरैल गिरने से महिला की मौत, युवक घायल

27 Sep 2026

पुण्यतिथि पर 'संस्कृति एवं भारतीय संस्कृति' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

27 Sep 2026

विश्व नदी और पर्यटन दिवस पर नमामि गंगे ने दिया संदेश, नदियां स्वच्छ हाेंगी तो बढ़ेगा पर्यटन; VIDEO

27 Sep 2026

ट्रेड शो: यूपी में तैयार हो रही पांचवीं पीढ़ी की पिस्टल, सेना की जरूरतों पर फोकस

27 Sep 2026

लखनऊ में बारिश से कई इलाकों में जलभराव, पानी कम हुआ तो भी परेशानियां कम नहीं; लोगों ने बयां किया दर्द

27 Sep 2026

VIDEO: पुलिस ने 24 घंटे में कुंडल लूट का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

27 Sep 2026

चमोली: 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश, परखाल तिराहे के पास पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरे

27 Sep 2026

ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस और नशा मुक्ति के लिए दाैड़ा चंडीगढ़

कानपुर में सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन, विजयनगर में परिजनों ने लगाया जाम

27 Sep 2026

उत्तरकाशी: गंगोत्री धाम की ऊंची चोटियों और भारत-चीन सीमा पर लगातार हो रही बर्फबारी

27 Sep 2026

राज्थान में सितंबर के अंत में बदला मौसम, बारिश-ओलावृष्टि के साथ 16 जिलों में यलो अलर्ट

27 Sep 2026

श्रीनगर: लगातार बारिश से अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ा, अलकेश्वर घाट हुआ जलमग्न

27 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed