{"_id":"6ab903eb9cf7c2801d01f84f","slug":"video-video-saugdhaka-hathasa-ma-amaraha-ma-yavaka-ka-mata-ghara-aaya-shava-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सड़क हादसे में अमरोहा में युवक की मौत, घर आया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सड़क हादसे में अमरोहा में युवक की मौत, घर आया शव
ऊंचाहार (रायबरेली)। पूरे बाबा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव निवासी विकास (22) की अमरोहा जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। घटना के समय वह बाइक से अपने अज्ञात साथी के साथ नोयड़ा जा रहा था। रविवार की सुबह शव गांव पहुंचा तो, परिजन आक्रोशित हो गये और बाबा पर हत्या कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। परिजनों ने मामले में एफआईआर दर्ज होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, विकास पेशे से किसान था। उनके बचपन में ही मां भगौती देवी की मौत हो गई थी। वह अपने बाबा वीरेंद्र कुमार के साथ अपने पैतृक गांव पूरे चांदन मजरे सवैया राजे में रहते थे। जबकि पिता उनकी सौतेली मां उर्मिला के साथ पूरे बाबा गांव में ही रहते हैं। 15 दिन पहले वह अपनी बाइक से नोएडा साथियों के पास गये थे। शुक्रवार को वह बाइक से साथियों के साथ लखनऊ हाइकोर्ट आये थे। वापस से नोएडा जाते समय अमरोहा में सड़क दुघर्टना में उनकी मौत हो गई।
रविवार को शव घर पहुंचने के बाद उनके पिता ने बाबा पर बेटे की हत्या कराने का आरोप लगा दिया। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो, गांव वाले आक्रोशित हो गये। ग्रामीणों ने पहले हत्यारों की गिरफ्तारी होने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करने की जिद पर अड़ गये।
हालांकि बाद पुलिस के जांच कराने के आश्वासन पर परिजन मिन गये और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ गिरिजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि युवक मौत सड़क दुघर्टना होने की जानकारी हुई। पिता ने बाबा के खिलाफ तहरीर दी है। मामले में कार्रवाई अमरोहा पुलिस करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।