{"_id":"6ab909c2b227c2b7910feed8","slug":"video-igalsa-upamada-ma-upanathashaka-ka-oucaka-narakashhanae-aaugdhhataya-na-rakha-paramakha-maga-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"इगलास उपमंडी में उपनिदेशक का औचक निरीक्षण, आढ़तियों ने रखीं प्रमुख मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इगलास उपमंडी में उपनिदेशक का औचक निरीक्षण, आढ़तियों ने रखीं प्रमुख मांगें
इगलास में रविवार को मंडी उपनिदेशक (प्रशासन) राजेश कुमार गुप्ता ने कस्बा की उपमंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गल्ला आढ़तियों ने लिंक मार्ग सही कराने और मंडी परिसर के विस्तारीकरण की प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने मंडी की सड़कों को ठीक कराने, नीलामी चबूतरों को खाली कराने और खाली स्थानों को पक्का करने की मांग की। व्यापारियों ने धान व बाजरा खरीद के दौरान लगने वाले जाम से निजात दिलाने की बात भी उठाई। दुकानों के सामने टिनशेड डलवाने, नई दुकानें बनाने और उप मंडी को पृथक दर्जा दिलाने की मांगें भी रखी गईं। सुरक्षा के लिए गार्ड बढ़ाने और विस्तारीकरण तक नए लाइसेंस जारी न करने की मांग भी की गई। उपनिदेशक ने लिंक मार्ग को सीसी कराने का प्रस्ताव जाने की जानकारी दी। उन्होंने अन्य मांगों के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।