फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Research: Useful plant and fungal species discovered in the Himalayas

शोध: हिमालय में मिलीं उपयोगी वनस्पतियां और फफूंद प्रजातियां, पारंपरिक ज्ञान के दस्तावेजीकरण की कमी भी उजागर

Mon, 28 Sep 2026 03:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 28 Sep 2026 03:44 AM IST
सार

इनमें बड़ी संख्या औषधीय पौधों की है। शोध में पूर्वी हिमालय में जैव संसाधनों से जुड़े पारंपरिक ज्ञान के दस्तावेजीकरण की कमी सामने आई है।

विज्ञापन
Research: Useful plant and fungal species discovered in the Himalayas
हिमालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय और जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के संयुक्त शोध में भारतीय हिमालय में 5,409 उपयोगी वनस्पति और फफूंद प्रजातियों की पहचान की गई है। इनमें बड़ी संख्या औषधीय पौधों की है। शोध में पूर्वी हिमालय में जैव संसाधनों से जुड़े पारंपरिक ज्ञान के दस्तावेजीकरण की कमी सामने आई है।

विज्ञापन


शोधार्थियों ने भारतीय हिमालय के 146 जिलों से जुड़े 9,817 रिकॉर्ड और 2,283 शोध पत्रों का अध्ययन किया। उत्तराखंड के चमोली जिले में 160 अध्ययनों में 1,041 प्रजातियां दर्ज हुई हैं। हिमाचल के कुल्लू में 125 अध्ययनों में 629 प्रजातियां मिलीं। उत्तराखंड प्रमुख उपयोग श्रेणियों में आगे रहा जबकि मानव खाद्य के मामले में अरुणाचल प्रदेश में सबसे अधिक विविधता दर्ज की गई। संवाद न्यूज एजेंसी 
विज्ञापन


औषधीय उपयोग सबसे अधिक
5,409 प्रजातियों में 5041 औषधीय दृष्टि से बेहद उपयोगी हैं। 2,655 प्रजातियां मानव खाद्य, 1974 सामग्री, 1699 पशु आहार, 1526 पर्यावरणीय उपयोग, 962 ईंधन और 882 सामाजिक उपयोग से जुड़ी हैं। 743 प्रजातियों को विषैले और 711 को जीन स्रोत के रूप में दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  • शोध में बढ़ते तापमान, वर्षा के बदलते पैटर्न और वनस्पति क्षेत्रों में बदलाव का जैव संसाधनों पर असर सामने आया। कुछ औषधीय प्रजातियों पर अत्यधिक दोहन और जलवायु परिवर्तन का संयुक्त दबाव भी पाया गया। इस पर और आगे भी अध्ययन चलता रहेगा। 

पूर्वी हिमालय में दस्तावेजीकरण की कमी
शोध में आठ जिलों में एक भी मानव-वनस्पति अध्ययन नहीं मिला। 24 जिलों में तीन या उससे कम अध्ययन दर्ज हुए। 1,982 प्रजातियों का उल्लेख केवल एक अध्ययन में मिला। शोधकर्ताओं के अनुसार इससे इन प्रजातियों की स्थिति, संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति संवेदनशीलता के आकलन में कमी सामने आती है।

  • शोध टीम ने 70 जनजातीय और स्थानीय समुदायों से जुड़ी 2,088 उपयोगी प्रजातियों का दस्तावेजीकरण किया। 36 समुदायों से जुड़ा ज्ञान केवल एक अध्ययन में दर्ज मिला। शोध के अनुसार पारंपरिक ज्ञान समुदाय और भौगोलिक क्षेत्र के अनुसार बदलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed