Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
No benefits received under Chief Minister's Village Transport Scheme buses were supposed to operate on nine routes
{"_id":"6ab7bcfca635d22c090580c3","slug":"video-no-benefits-received-under-chief-ministers-village-transport-scheme-buses-were-supposed-to-operate-on-nine-routes-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का नहीं मिला लाभ, नौ रूट पर चलनी थीं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का नहीं मिला लाभ, नौ रूट पर चलनी थीं बसें
गांवों से शहर तक सस्ता और सुगम सफर उपलब्ध कराने की मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना चार महीने बाद भी जिले के नौ चयनित मार्गों पर धरातल पर नहीं उतर सकी है। मई से इन रूटों पर बस संचालन का दावा किया गया था। अब सितंबर बीतने को है लेकिन बसें नहीं चल सकीं। ऐसे में गांवों के लोगों को अब भी स्कूल, अस्पताल, बाजार और शहर तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों या सीमित सार्वजनिक परिवहन पर निर्भर रहना पड़ रहा है। योजना के तहत रजौरा-स्याहीपुरा-फतेहाबाद-आगरा, गोहरा-खेराराठौर-पिनाहट-आगरा, मलियाखेड़ा-चित्राहाट-बाह-आगरा, फतेहपुर सीकरी-कागारौल-अकोला-आगरा, मेवली-खेरागढ़-सैंया-आगरा, खेरिया-सैंया-ककुआ-आगरा, गढ़ी दर्याव-शमसाबाद-आगरा समेत नौ मार्गों का चयन किया गया था। हर विकासखंड में दो बसों के संचालन की योजना थी। योजना के अनुसार बसें अधिकतम आठ वर्ष पुरानी हो सकती हैं और डीजल, सीएनजी या इलेक्ट्रिक हो सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।