{"_id":"6ab7b74d5b20d0400907339f","slug":"up-congress-state-president-ajay-rai-gave-statement-against-chief-election-commissioner-gyanesh-kumar-in-agra-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"'वोट चोरी से बनाई सरकार': अजय राय का सीईसी पर निशाना, वाराणसी चुनाव में प्रधानमंत्री की जीत पर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'वोट चोरी से बनाई सरकार': अजय राय का सीईसी पर निशाना, वाराणसी चुनाव में प्रधानमंत्री की जीत पर कही ये बात
Sat, 26 Sep 2026 05:45 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 26 Sep 2026 05:45 PM IST
सार
आगरा पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि वोट चोरी हो रही है। उन्होंने वाराणसी चुनाव का भी जिक्र किया। साथ ही राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर भी बयान दिया।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वोट चोरी करके सरकार बनाई जा रही है। एमजी रोड स्थित होटल में प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि बनारस में पहले सात राउंड में मैं आगे चल रहा था। 12 बजे चुनाव आयोग ने वेबसाइट बंद कर दी और चार बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 1.52 लाख से विजय घोषित कर दिया।
उन्होंने कहा कि हरियाणा, बिहार, महाराष्ट्र समेत सभी में चुनाव आयुक्त के जरिए से वोट चोरी करके बीजेपी कि सरकार बनाई गई है। मेरी मांग है इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा मामले में कहा कि चंपत राय, गोपाल राव, अनिल मिश्रा की मिलीभगत है। इसमें आरएसएस के नेताओं को बचाया जा रहा है। इन सभी की जांच की जाए। सपा से गठबंधन पर उन्होंने कहा कि पार्टी अपने स्तर पर तैयारी कर रही है। इसका निर्णय हाईकमान लेगा। हालांकि यूजीसी बिल पर वे टालमटोल जवाब देते रहे।