{"_id":"6aca3a4e454a941ab20a11dc","slug":"video-invitation-procession-taken-out-for-maharaja-agrasen-jayanti-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महाराजा अग्रसेन जयंती को लेकर निकाली आमंत्रण यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: महाराजा अग्रसेन जयंती को लेकर निकाली आमंत्रण यात्रा
महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में शनिवार को आगरा-ग्वालियर रोड स्थित अग्र धाम सेवा सदन, सेवला सराय से इटौरा स्थित प्रिंस होटल तक आमंत्रण यात्रा निकाली गई। यात्रा रोहता, सुरक्षा विहार, नगला माकरोल, द्वारका ग्रीन, जखोदा, सिल्वर सिटी, डायमंड सिटी और नेहा गार्डन सहित दर्जनों गांवों व कॉलोनियों से होकर गुजरी। इटौरा स्थित प्रिंस होटल पहुंचने पर श्री केला देवी मंदिर ब्रज धाम इटौरा के अध्यक्ष मनमोहन गोयल और उनकी टीम ने साफा व माला पहनाकर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा संयोजक एवं वरिष्ठ समाजसेवी भगवान दास बंसल के नेतृत्व में हर वर्ष की भांति इस बार भी आमंत्रण यात्रा निकाली गई। इसमें युवाओं सहित वैश्य समाज के हजारों लोगों ने बाइक रैली के माध्यम से भाग लिया। इस मौके पर दीपक गोयल, प्रिंस गोयल, सचिन गर्ग, भाजपा जिला महामंत्री सत्यदेव दुबे, राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष गोविंद शर्मा, बलवीर प्रधान, अनिल शर्मा, मुकेश काका,कर्मवीर पार्षद, गौरव प्रधान,लोकेंद्र दुबे, कल्याण मंगल,राजेश मित्तल, सौरभ बंसल, जुगनू गोयल और संजय बंसल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।