{"_id":"69c14544d7e54859950f4027","slug":"video-high-tech-trauma-center-is-being-built-at-sn-medical-college-in-agra-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एसएन में बन रहा हाईटेक ट्राॅमा सेंटर, 250 मरीज हो सकेंगे भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एसएन में बन रहा हाईटेक ट्राॅमा सेंटर, 250 मरीज हो सकेंगे भर्ती
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज को इंटीग्रेटेड प्लान के तहत मिनी एम्स की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। इसके लिए एडवांस इमरजेंसी एंड ट्रॉमा सेंटर बन रहा है। इसका करीब 30 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। अगले साल के अंत तक ये तैयार हो जाएगा। इसमें हादसे के घायल और अति गंभीर मरीजों की तत्काल सर्जरी हो सकेगी। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इमरजेंसी में अभी 80 बेड हैं। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इसके कारण इलाज में दिक्कतें आती हैं। ऐसे में इंटीग्रेटेड प्लान के तहत नए इमरजेंसी एंड ट्राॅमा सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। ये 10 मंजिला भवन होगा और इसमें 250 बेड होंगे। मेडिसिन, सर्जरी, हड्डी और न्यूरोलॉजी विभाग के लिए अलग-अलग वार्ड बनेंगे। ये सभी अलग-अलग मंजिल पर स्थापित होंगे। सभी में 50-50 बेड होंगे। अंतिम मंजिल पर चार मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर होंगे। इसमें 50 बेड होंगे। इसमें वेंटिलेटर समेत सभी जीवनरक्षक उपकरण होंगे। एडवांस इमरजेंसी बनने से आसपास के जिलों के मरीजों को भी सुविधा मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।