फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IDFC Scam: Accused IAS officers received bribes in the form of liquor, revelry, and escort services

आईडीएफसी घोटाला: आरोपी आईएएस अफसरों को घूस में शराब, मौज-मस्ती और एस्कॉर्ट सेवाएं, छह अधिकारी हैं नामजद

Sun, 06 Sep 2026 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 06 Sep 2026 06:27 AM IST
सार

जांच एजेंसी के अनुसार, हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों के धन को नियमों की अनदेखी कर निजी बैंक शाखाओं में जमा कराने के बदले वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को केवल नकदी और सोना ही नहीं, बल्कि अय्याशी और विलासिता के साधन भी मुहैया कराए गए थे।  

विज्ञापन
IDFC Scam: Accused IAS officers received bribes in the form of liquor, revelry, and escort services
1 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से जुड़े करीब 504 करोड़ रुपये के हरियाणा सरकारी धन घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अपने ताजा आरोपपत्र में नौकरशाहों और बैंक अधिकारियों की मिलीभगत के चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। 

विज्ञापन


जांच एजेंसी के अनुसार, हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों के धन को नियमों की अनदेखी कर निजी बैंक शाखाओं में जमा कराने के बदले वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को केवल नकदी और सोना ही नहीं, बल्कि अय्याशी और विलासिता के साधन भी मुहैया कराए गए थे। 
विज्ञापन


सीबीआई की तीसरी चार्जशीट में हरियाणा कैडर के 6 आईएएस अधिकारियों समेत कुल 19 लोगों को नामजद किया गया है। आरोपपत्र के अनुसार, तत्कालीन बैंक मैनेजर ऋभाव ऋषि ने अधिकारियों को उपकृत करने के लिए मोहाली के जीरकपुर स्थित एक निजी विला और फार्महाउस पर निजी डांस पार्टियों का आयोजन किया। इसके लिए दिल्ली से विशेष तौर पर महिला डांसर्स और विदेशी कलाकारों को बुलाया गया था। जांच में दावा किया गया है कि एक पार्टी में डांसर्स पर लाखों रुपये की नई करेंसी नोट उड़ाए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच सितारा होटलाें में कराई मौज-मस्ती

  • सीबीआई के मुताबिक, आरोपी अधिकारियों के लिए चंडीगढ़ और आसपास के पांच सितारा होटलों में खान-पान और शराब की व्यवस्था और एस्कॉर्ट्स सुविधाएं देने का भी उल्लेख है
  • आरोपपत्र में हवाला नेटवर्क के जरिये करोड़ों रुपये नकद और सोने के रूप में रिश्वत पहुंचाने की बात भी कही गई है। सीबीआई अब तक करीब 20 करोड़ रुपये मूल्य का सोना और अन्य दस्तावेज जब्त कर चुकी है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed