फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headlines National International events 6th sept Big news politics crime education Tech world highlights

सुर्खियां: आठ हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस नियुक्त; दिनेश शर्मा अंडमान के उपराज्यपाल बनेंगे; जोहेरी मोला मिस वर्ल्ड

Sun, 06 Sep 2026 06:23 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 06 Sep 2026 06:23 AM IST
विज्ञापन
Top Headlines National International events 6th sept Big news politics crime education Tech world highlights
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
देश-दुनिया के प्रमुख समाचारों में भारत के 10 प्रदेशों के उच्च न्यायालयों के लिए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति, मिस वर्ल्ड 2026 खिताब की घोषणा और उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को अंडमान का उपराज्यपाल बनाने का एलान सर्वाधिक चर्चित रहे। इसके अलावा पाकिस्तान में आसिम मुनीर के ताकत बढ़ना, अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश पर पॉलीग्राफ टेस्ट के आदेश की खबर भी चर्चा में रही। खेल जगत में भारत की पाकिस्तानी टीम पर एकतरफा जीत भी सुर्खियों में रही। मौसम के समाचार में 11 सितंबर तक बारिश का पूर्वानुमान अहम सुर्खियों में शुमार रहा। इन खबरों के अलावा रेबीज रोधी टीके का बैच गुणवत्ता जांच में फेल होना भी चर्चा में है। दिल्ली में 10 हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति, लद्दाख में देश का पहला चेक डैम बनाए जाने की खबर भी अहम सुर्खियों में शामिल रहा। 55 महीने से जारी रूस और यूक्रेन की जंग के बीच अमेरिकी दूतों से रूस के राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात भी अहम अंतरराष्ट्रीय घटना रही।  अमर उजाला के इस लिंक में एक ही जगह पढ़िए आज दिन की बड़ी खबरें
विज्ञापन

अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

Top Headlines National International events 6th sept Big news politics crime education Tech world highlights
अमर उजाला ग्राफिक्स - फोटो : अमर उजाला

देश के कई हिस्सों में सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते 11 सितंबर तक तेज बारिश, आंधी-तूफान और कुछ इलाकों में बिजली गिरने की संभावना है। उत्तराखंड के आठ और हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अचानक बाढ़ का खतरा जताया गया है। मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भी अगले कुछ दिनों तक भारी से व्यापक बारिश का अनुमान है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

10 प्रदेशों के लिए आठ नए चीफ जस्टिस नियुक्त

Top Headlines National International events 6th sept Big news politics crime education Tech world highlights
अमर उजाला ग्राफिक्स - फोटो : अमर उजाला
देश की न्यायपालिका में बड़ा बदलाव करते हुए आठ हाईकोर्ट की कमान नए चीफ जस्टिस को सौंपी गई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद हुई इन नियुक्तियों में कई वरिष्ठ जजों को अलग-अलग हाई कोर्ट की जिम्मेदारी दी गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

अंडमान निकोबार के उपराज्यपाल बनेंगे पूर्व डिप्टी CM दिनेश शर्मा

Top Headlines National International events 6th sept Big news politics crime education Tech world highlights
दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा सांसद दिनेश शर्मा को राष्ट्रपति ने अंडमान निकोबार का उपराज्यपाल नियुक्त किया है। शर्मा मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

 

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के पहले कार्यकाल में उपमुख्यमंत्री रह चुके शर्मा ने सांविधानिक पद पर नियुक्ति की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित का आभार भी प्रकट किया। यहां पढ़ें पूरी खबर

अभयरैब की वैक्सीन गुणवत्ता जांच में फेल, नकली दवाओं के अवैध निर्माण पर सख्ती

Top Headlines National International events 6th sept Big news politics crime education Tech world highlights
इंजेक्शन - फोटो : Freepik.com

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रेबीज रोधी अभयरैब वैक्सीन का फर्जी और नकली बैच पकड़े जाने के बाद भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) और जांच एजेंसियों ने देशभर में नकली दवाओं के अवैध निर्माण और वितरण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। डीसीजीआई ने 27 अगस्त को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के औषधि नियंत्रकों को निर्देश जारी कर इस बैच की आपूर्ति और बिक्री पर कड़ी नजर रखने और कानूनी कार्रवाई करने को कहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर

मिस वर्ल्ड 2026: डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला ने जीता खिताब

Top Headlines National International events 6th sept Big news politics crime education Tech world highlights
मिस वर्ल्ड 2026 जोहेरी मोला - फोटो : अमर उजाला

मिस वर्ल्ड 2026 के विजेता की घोषणा हो गई है। मिस वर्ल्ड का ताज डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला के सिर सजा है।5 सितंबर को वियतनाम के न्हा ट्रांग में आयोजित 73वें मिस वर्ल्ड ग्रैंड फिनाले में जोहेरी मोला ने दुनिया भर की 110 कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया। भारत की निकिता पोरवाल टॉप 40 में जगह बनाने में सफल रहीं। यहां पढ़ें पूरी खबर

एशिया कप: भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक: पाकिस्तान को एकतरफा हराया

Top Headlines National International events 6th sept Big news politics crime education Tech world highlights
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women

भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में हराया। भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में दमदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान को महज 55 रन पर ऑलआउट किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने तीन विकेट गंवाए, लेकिन टीम इंडिया आसानी से मुकाबला अपने नाम करने में सफल रही। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed