डीएम हो तो ऐसे: 'साहब, अंधेरे में सांप-बिच्छू का डर लगता है', बच्चों की अपील पर रातोंरात रोशन हुआ गांव; वीडियो
वीडियो सामने आने के बाद जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खंड विकास अधिकारी किशनी अनिल कुमार सिंह को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार रात ही एडीओ पंचायत मनोज प्रभाकर गांव बसैत पहुंचे और बच्चों की मांग के अनुरूप स्ट्रीट लाइट की उचित व्यवस्था कराई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के मैनपुरी स्थित विकासखंड किशनी क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसैत में गांव की गलियों में पसरे अंधेरे से परेशान मासूम बच्चों की भावुक अपील की थी। जिस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने खबर को संज्ञान लिया। बच्चों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी से गांव की गलियों में स्ट्रीट लाइट लगवाने की गुहार लगाई थी। बच्चों की अपील का वीडियो अमर उजाला टीवी पर वायरल होने के बाद रातों रात स्ट्रीट लाइट लगवा दी गई।
बच्चों ने की थी ये अपील
वायरल वीडियो में बच्चे बताते नजर आए कि गांव की गलियों में बिजली के खंभे तो हैं, लेकिन स्ट्रीट लाइट नहीं लगी हैं। शाम होते ही गलियों में अंधेरा छा जाता है। अंधेरे में बच्चों को सांप-बिच्छू और जहरीले कीड़े-मकौड़ों का डर सताता है। रात में ग्रामीणों को आवागमन में भी परेशानी होती है।
तत्काल दिए थे कार्रवाई के निर्देश
वीडियो सामने आने के बाद जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खंड विकास अधिकारी किशनी अनिल कुमार सिंह को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार रात ही एडीओ पंचायत मनोज प्रभाकर गांव बसैत पहुंचे और बच्चों की मांग के अनुरूप स्ट्रीट लाइट की उचित व्यवस्था कराई।
गांव की गलियां हुईं रोशन
गांव की गलियों में रोशनी होने के बाद बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इसके बाद समाधान दिवस के दौरान बच्चे जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे और उन्हें भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा की तस्वीर भेंट की। बच्चों की इस आत्मीयता से जिलाधिकारी भी खुश नजर आए। उन्होंने बच्चों को टॉफी खिलाई और उनसे पहाड़े भी पूछे। बच्चों ने संतोषजनक जवाब दिए तो जिलाधिकारी ने उनकी पीठ थपथपाकर शाबाशी दी।
प्रयास लाई रंग
मासूम बच्चों की छोटी-सी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई होने से ग्रामीणों में भी खुशी है। बच्चों की पहल ने गांव में बुनियादी सुविधाओं की जरूरत को सामने लाने के साथ यह भी दिखाया कि प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने का उनका प्रयास रंग लाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.