{"_id":"6ad23ce30dcb64e7b10a8214","slug":"video-grandeur-and-saga-of-valor-at-shivaji-museum-in-agra-will-win-your-heart-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कैसा होगा शिवाजी म्यूजियम? सनातन का वैभव और शौर्य की गाथा जीत लेगी दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कैसा होगा शिवाजी म्यूजियम? सनातन का वैभव और शौर्य की गाथा जीत लेगी दिल
ताजमहल पूर्वी गेट रोड पर निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम के निरीक्षण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर को पहुंचेंगे। यह म्यूजियम अंदर से कैसा दिखेगा, इसका प्रजेंटेशन अधिकारी देंगे। म्यूजियम में सनातन का वैभव और छत्रपति शिवाजी का आगरा किले में मुगल बादशाह औरंगजेब के सामने दिखाया गया शौर्य नजर आएगा। सात गैलरियों में पर्यटकों को आगरा की कला, हस्तशिल्प, व्यंजन, नदियां, त्योहार, रिवरफ्रंट गार्डन और छत्रपति के औरंगजेब की कैद से निकल जाने की पूरी कहानी बयां की जाएगी। छह साल पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ही अखिलेश सरकार में शुरू किए गए मुगल म्यूजियम का नाम बदलकर शिवाजी म्यूजियम कर दिया था। अब इस म्यूजियम का निर्माण कार्य 80 फीसदी हो चुका है। प्रदेश की पहली प्री-कास्ट तकनीक से बनाई गई यह इमारत अपने आप में खास है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।