फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lift installed in OPD of SN Medical College in  agra

एसएन मेडिकल काॅलेज में मरीजों को बड़ी राहत: ओपीडी में लगी लिफ्ट, बुजुर्ग और दिव्यांग आसानी से करा सकेंगे इलाज

Fri, 16 Oct 2026 08:58 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 16 Oct 2026 08:58 PM IST
सार

एसएन मेडिकल काॅलेज की ओपीडी में लिफ्ट लगने से मरीज अब दूसरी मंजिल पर डॉक्टर को आसानी से दिखा सकेंगे। रेडियो डायग्नोसिस विभाग में लिफ्ट लगाने का काम दो सप्ताह में पूरा हो जाएगा। 

विज्ञापन
Lift installed in OPD of SN Medical College in  agra
एसएन में लगी लिफ्ट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों के लिए सुविधा हो गई है। यहां पर लिफ्ट लग गई है। इससे मरीज दूसरी मंजिल पर बने विभागों तक इलाज के लिए आसानी से जा सकेंगे। रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटर में भी लिफ्ट लगाई जा रही है।
विज्ञापन


ओपीडी की दूसरी मंजिल पर त्वचा रोग, दंत रोग, नाक कान और गला रोग समेत अन्य के मरीज देखे जाते हैं। यहां मरीजों को सीढ़ियों से ही जाना पड़ता था। बुजुर्ग और दिव्यांग मरीजों को परेशानी होती थी। लिफ्ट लगने से मरीज अब दूसरी मंजिल पर डॉक्टर को आसानी से दिखा सकेंगे। रेडियो डायग्नोसिस विभाग में लिफ्ट लगाने का काम दो सप्ताह में पूरा हो जाएगा। 
विज्ञापन


इससे मरीज अल्ट्रासाउंड समेत अन्य जांच कराने के लिए परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि दूसरी मंजिल पर जाने के लिए मरीजों को दिक्कत होती थी। ऐसे में उनके लिए लिफ्ट लगाई गई है। जल्द इसे शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed