फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   prahaar box office collection day 1 and yami gautam nayyi navelli day 1 box office office collection

ओपनिंग डे कलेक्शन: बॉक्स ऑफिस पर यामी से हारे राजकुमार? ‘प्रहार’ और ‘नई नवेली’ ने इतने करोड़ से ली एंट्री

Fri, 16 Oct 2026 06:26 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 16 Oct 2026 06:26 PM IST
सार

Prahaar Box Office Collection: राजकुमार राव अभिनीत ‘प्रहार’ और यामी गौतम अभिनीत ‘नई नवेली’ ने एक साथ सिनेमाघरों में कदम रखा है। मगर दोनों ही फिल्मों को रजनीकांत की ‘जेलर 2’ और अजय देवगन की ‘दृश्मयम 3’ का सामना करना है। जानें कैसी रही इन फिल्मों की ओपनिंग?

विज्ञापन
prahaar box office collection day 1 and yami gautam nayyi navelli day 1 box office office collection
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’  का आज बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन है। अब तक तो इस फिल्म को संतोषजनक ओपनिंग नहीं मिल सकी। वहीं दूसरी तरफ यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' ने ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक कलेक्शन कर लिया है। जानें कैसा है इन दोनों फिल्मों का पहला दिन का हाल?
विज्ञापन
Trending Videos

prahaar box office collection day 1 and yami gautam nayyi navelli day 1 box office office collection
प्रहार फिल्म रिव्यू - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

‘प्रहार’ नहीं कर सकी बेहतर कमाई 
‘प्रहार’ सिनेमाघर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में 26/11 के हमलों के आरोपी कसाब को फांसी तक पहुंचाने वाले वकील उज्जवल निकम की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीद है मगर ओपनिंग डे पर खबर लिखे जाने तक यह मात्र 1 करोड़ 21 लाख रुपये ही कमा पाई।
इस फिल्म में राजकुमार राव ने जहां उज्जवल निकम की भूमिका निभाई है, वहीं वामिका गब्बी ने उज्जवल की पत्नी ज्योति निकम का किरदार निभाया है।

यहां पढ़ें फिल्म का रिव्यू: Prahaar Movie Review: राजकुमार का काम अच्छा, कोर्टरूम ड्रामा में कितना दम? जानें कैसी है उज्ज्वल निकम की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

prahaar box office collection day 1 and yami gautam nayyi navelli day 1 box office office collection
फिल्म नई-नवेली - फोटो : एक्स

‘नई नवेली’ का बॉक्स ऑफिस पर बेहतर 
यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। फिल्म का ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस पर 'प्रहार' से बेहतर रहा। पहली परिक्षा है। खबर लिखे जाने तक यह 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म में यामी गौतम ने मोहिनी नाम की एक रहस्यमयी महिला का किरदार निभाया है। बात करें ग्राॅस कलेक्शन की तो यह 2.25 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

यहां पढ़ें फिल्म का रिव्यू: Nayyi Navelli Review: अवस्थी परिवार की मुसीबत बने ‘डायन’ बहू के कदम, यामी का अभिनय अच्छा फिर कहां फिसली फिल्म?

विज्ञापन

prahaar box office collection day 1 and yami gautam nayyi navelli day 1 box office office collection
दृश्यम 3 - फोटो : सोशल मीडिया

‘दृश्यम 3’ से मुकाबला

  • इन दोनों फिल्मों के अलावा अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ भी सिनेमाघरों में चल रही हैं।
  • गुरुवार को 14वें दिन इसने 4.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
  • वहीं तीसरे शुक्रवार को यह अब तक 1.52 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
  • फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 334.52 करोड़ रुपये हो चुका है।

यहां पढ़ें फिल्म का रिव्यू: Drishyam 3 Movie Review: क्या इस बार बच पाएगा विजय सालगांवकर? जानें फिल्म में कितना वजन लेकर आए जयदीप अहलावत

prahaar box office collection day 1 and yami gautam nayyi navelli day 1 box office office collection
जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'जेलर 2' ने बिगाड़ा सबका खेल
  • इसके अलावा इस गुरुवार को ही सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ भी रिलीज हुई है।
  • शुक्रवार को इसने खबर लिखे जाने तक 22 करोड़ रुपये कमा लिए।
  • इस फिल्म के चलते बाकी सभी फिल्मों का कारोबार हिला हुआ है। 
  • यह बॉक्स ऑफिस पर अब तक 81.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 

यहां पढ़ें फिल्म का रिव्यू: Jailer 2 Review: रजनीकांत का स्वैग, ऋतिक और मोहनलाल का दमदार कैमियो, सीटी बजाने पर मजबूर करता है हर सीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed