{"_id":"6ace75f761d158ec7e0b633c","slug":"video-fir-registered-in-plant-theft-case-two-youths-suspected-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: प्लांट में चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज, दो युवकों पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: प्लांट में चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज, दो युवकों पर शक
आगरा के थाना पिनाहट क्षेत्र के अरनोटा-पिनाहट मार्ग स्थित कृष्णा वेस्ट मैनेजमेंट एंड ट्रांसपोर्टेशन प्लांट में चोरी के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्लांट से विद्युत केबल, मोटर, चार बैटरी, जेसीबी की लीड और मेंटेनेंस के पार्ट्स समेत अन्य सामान चोरी हुआ है। पीड़ित ने दो युवकों पर शक जताया है। बाह की गली गोपाल निवासी सुदीप गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका प्लांट अरनोटा-पिनाहट मार्ग पर रामबरन वर्मा फिलिंग स्टेशन के सामने स्थित है। आरोप है कि नौ अक्तूबर की रात चोर प्लांट से केबल, मोटर, चार बैटरी, लोड सेल, जेसीबी की लीड और मेंटेनेंस के पार्ट्स समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने झोरियान गांव के पातीरामपुरा निवासी बाबा पुत्र ख्यालीराम और काली पुत्र लाल सिंह पर शक जताया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। एसीपी पिनाहट अनिल कुमार का कहना है दो लोगों पर शक के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।