{"_id":"6b0a80445c6d50c4c00c5dfb","slug":"roadways-employees-protest-against-privatisation-warn-of-rally-on-december-16-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रोडवेज के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का हल्लाबोल, 13 मांगों को लेकर दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रोडवेज के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का हल्लाबोल, 13 मांगों को लेकर दी आंदोलन की चेतावनी
Sat, 28 Nov 2026 12:48 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:48 PM IST
सार
परिवहन निगम के निजीकरण और बस अड्डों को पीपीपी मॉडल पर देने के विरोध में आगरा के रोडवेज कर्मचारियों ने सभी डिपो में धरना दिया। कर्मचारियों ने आउटसोर्स कर्मियों को नियमित करने सहित 13 मांगें उठाईं और 16 दिसंबर को रैली की चेतावनी दी।
विज्ञापन
रोडवेज बस आगरा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रोडवेज बस अड्डों को पीपीपी मॉडल पर निजी हाथों में सौंपने, परिवहन निगम के निजीकरण और आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर शुक्रवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने आवाज उठाई। आगरा क्षेत्र के सभी डिपो में दोपहर 12 से तीन बजे तक धरना-प्रदर्शन कर 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों (एआरएम) को सौंपा गया। कर्मचारियों ने 15 दिसंबर तक मांगें पूरी नहीं होने पर 16 दिसंबर को क्षेत्रीय स्तर पर रैली और आमसभा करने की चेतावनी दी।
प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर हुए प्रदर्शन में कर्मचारियों ने निगम की संपत्तियों और बस अड्डों को पीपीपी मॉडल पर देने की योजनाओं पर रोक लगाने की मांग की। इसके साथ ही संविदा चालकों-परिचालकों का पारिश्रमिक बढ़ाने, सेवा नियमावली बनाने, ईएसआई चिकित्सा सुविधा देने जैसी मांगें भी उठाईं।
ईदगाह बस स्टेशन पर सभा की अध्यक्षता ताज डिपो शाखा अध्यक्ष कुशल पाल सिंह ने की। संचालन क्षेत्रीय मंत्री चंद्रहंस सिंह ने किया। इस दौरान गौरव शर्मा, जितेंद्र जौहरी, राम प्रकाश शर्मा, राम नारायण शर्मा, एके सिंह और प्रबल प्रताप सिंह सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
डग्गामार वाहनों के विरोध में आंदोलन की चेतावनी
रोडवेज बस स्टैंडों के आसपास अवैध निजी बसों व डग्गामार वाहनों का संचालन नहीं थम रहा है। इसके विरोध में शुक्रवार को यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन पर कलेक्ट्रेट में सौंपा। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। क्षेत्रीय अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रतिबंध के बावजूद डग्गामार वाहनों का संचालन जारी है। इस दौरान महामंत्री सत्यनारायण शर्मा, रविंद्र सिंह, दिनेश चौधरी, रामेश्वर प्रसाद, उमाशंकर गोस्वामी, राकेश राजपूत, रंजीत सिंह, मनोज कमल आदि मौजूद रहे। संवाद