{"_id":"6b0ab62c6533e7e8e80315da","slug":"george-bailey-rejects-cameron-bancroft-s-claims-over-test-selection-amid-ball-tampering-controversy-2026-11-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बॉल टैंपरिंग विवाद पर फिर मचा घमासान: बैनक्रॉफ्ट के दावों पर बोले जॉर्ज बेली, टीम से बाहर होने की वजह क्या?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बॉल टैंपरिंग विवाद पर फिर मचा घमासान: बैनक्रॉफ्ट के दावों पर बोले जॉर्ज बेली, टीम से बाहर होने की वजह क्या?
Sat, 28 Nov 2026 04:39 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sat, 28 Nov 2026 04:39 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कैमरन बैनक्रॉफ्ट के उस दावे को खारिज किया है, जिसमें उन्होंने अपने पुराने बॉल टैंपरिंग बयान को टेस्ट टीम में चयन नहीं होने की वजह बताया था। बेली ने कहा कि बैनक्रॉफ्ट के बयान का उनके चयन से कोई संबंध नहीं था और इस पर कभी चर्चा भी नहीं हुई।
विज्ञापन
कैमरन बैनक्रॉफ्ट
- फोटो : Instagram/Cameron Bancroft
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने 2018 के बॉल टैंपरिंग विवाद को लेकर कैमरन बैनक्रॉफ्ट के दावों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ किया कि बैनक्रॉफ्ट के 2021 में दिए गए 'सेल्फ एक्सप्लेनेटरी' बयान का टेस्ट टीम में उनके चयन नहीं होने से कोई संबंध नहीं था। बेली ने कहा कि इस मुद्दे पर चयनकर्ताओं की ओर से कभी कोई चर्चा नहीं हुई। दरअसल, कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने हाल ही में उस्मान ख्वाजा के इस दावे का समर्थन किया था कि 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को बॉल टैंपरिंग की योजना की जानकारी थी। बैनक्रॉफ्ट ने यह भी कहा था कि उनके बयान के बाद टीम में उनकी वापसी को लेकर असहज स्थिति पैदा हो गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
गेंद से छेड़छाड़ करते बैनक्रॉफ्ट
- फोटो : Twitter
बैनक्रॉफ्ट ने चयन नहीं होने पर उठाए थे सवाल
बैनक्रॉफ्ट ने अपने लेख में कहा था कि 2021 में उनके 'सेल्फ एक्सप्लेनेटरी' सार्वजनिक बयान के बाद वह ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े कुछ लोगों के बीच असहज महसूस करने लगे थे। उन्हें लगता था कि टीम के ड्रेसिंग रूम में उनकी मौजूदगी से पुराने विवाद पर फिर सवाल उठ सकते हैं। उन्होंने आशंका जताई थी कि शायद उन्हें टीम में नहीं चुनना ही सबसे आसान विकल्प समझा गया। बैनक्रॉफ्ट के मुताबिक, उन्हें यह फैसला अनुचित लगा था।

- फोटो : ANI
जॉर्ज बेली ने दावों को किया खारिज
बैनक्रॉफ्ट के इन दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए जॉर्ज बेली ने कहा कि वह कई बार इस विषय पर कैमरन से बात कर चुके हैं। उन्हें लगता है कि बैनक्रॉफ्ट के मन में यह विचार आया होगा कि उनके बयान की वजह से चयन प्रभावित हुआ। हालांकि, बेली ने स्पष्ट शब्दों में कहा, 'हमारी तरफ से इस तरह की कोई चर्चा कभी नहीं हुई।' उन्होंने यह भी दोहराया कि बैनक्रॉफ्ट के चयन नहीं होने के पीछे उनके पुराने बयान को वजह नहीं माना गया।

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : @ProteasMenCSA
दक्षिण अफ्रीका से सीरीज हारकर लौटी है ऑस्ट्रेलियाई टीम
इस बीच ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है। चयनकर्ताओं ने अनुभवी स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन को टीम से बाहर रखा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विदेशी जमीन पर टेस्ट सीरीज 1-2 से गंवाकर लौटी है। जॉर्ज बेली ने इस हार को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने लंबे समय तक शानदार क्रिकेट खेला है और अब उसका मुख्य लक्ष्य अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के करीब लौटना है। बेली के मुताबिक, टीम और क्रिकेट प्रेमी दोनों ही चाहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर अच्छा क्रिकेट खेले।