{"_id":"6a9d57f5720bb251eb0b55ed","slug":"video-elderly-man-dies-after-falling-into-an-open-drain-in-agra-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में खुले नाले में गिरकर बुजुर्ग की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में खुले नाले में गिरकर बुजुर्ग की माैत
सिस्टम की आंखों पर बंधी गांधारी-सी पट्टी और लापरवाही ने एक और जान ले ली। केदार नगर में राजकमल इंटर कॉलेज के सामने शुक्रवार रात खुले पड़े गहरे नाले में शंकरपुरी निवासी ओमप्रकाश देवानी (69) गिर पड़े। क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें निकाला और घर भेज दिया। घर पहुंचते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। नगर निगम की लापरवाही के कारण 10 दिन में ये दूसरी माैत है। फ्रीगंज में 26 अगस्त को 69 साल की बुजुर्ग महिला शीला देवी की नाले में गिरकर माैत हो गई थी। अब ओमप्रकाश निगम की लापरवाही का शिकार हो गए। उनके बेटे आशीष देवानी ने बताया कि शंकरपुरी कॉलोनी में उनका निवास है। पिता ओमप्रकाश देवानी जैन दादावाड़ी के पास एक स्टेशनरी की दुकान में काम करते थे। शुक्रवार को बारिश के कारण उन्हें दुकान से निकलने में देरी हो गई। रात करीब 11:30 बजे वह घर आ रहे थे। जलभराव के कारण वह सड़क समझकर केदार नगर नाले में गिर गए। समीर नाम के युवक ने लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला। उनके पेट में गंदा पानी भर गया था और वह बेहोश हो गए थे। होश में आने पर घर का पता बताया। लोगों ने सूचना दी तो वह पिता को एंबुलेंस से लेकर घर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।