फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Funeral pyre lit under tarpaulin amidst rain in Agra

माैत के बाद अंतिम संस्कार बना चुनाैती: बारिश में किया घंटों इंतजार, तिरपाल लगाकर जलानी पड़ी चिता

Sun, 06 Sep 2026 06:06 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 06 Sep 2026 06:06 PM IST
सार

ग्रामीणों का कहना है कि डाबर गांव की आबादी करीब सात-आठ हजार है। गांव में दो श्मशान घाट होने के बावजूद किसी भी स्थान पर बारिश से बचाव के लिए शेड की व्यवस्था नहीं है। 

विज्ञापन
Funeral pyre lit under tarpaulin amidst rain in Agra
तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के फतेहपुर सीकरी के ग्राम डाबर में श्मशान घाट पर शेड की व्यवस्था नहीं होने के कारण रविवार को बारिश के बीच तिरपाल लगाकर साहब सिंह पुत्र रामशरन का अंतिम संस्कार किया गया। लगातार हो रही बारिश के चलते परिजनों और ग्रामीणों को अंतिम संस्कार की तैयारियों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


गांव निवासी साहब सिंह का शनिवार शाम निधन हो गया था। रविवार दोपहर 12 बजे तक बारिश के कारण अंतिम संस्कार नहीं हो सका। इसके बाद ग्रामीणों ने श्मशान घाट में तिरपाल लगाकर चिता तैयार की और बारिश से बचाव के बीच अंतिम संस्कार कराया। ग्रामीणों का कहना है कि डाबर गांव की आबादी करीब सात-आठ हजार है। गांव में दो श्मशान घाट होने के बावजूद किसी भी स्थान पर बारिश से बचाव के लिए शेड की व्यवस्था नहीं है। 
विज्ञापन


बरसात के मौसम में अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को खुले आसमान के नीचे परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण धर्म सिंह, प्रधान देवेंद्र सिंह, प्रधान रिंकू सिंह, शिवबन, कलुआ, हरिभान, जोगिंदर सिंह, बहादुर सिंह, भूरी सिंह, हाकिम सिंह, शक्ति सिंह और कुमार पाल आदि ने प्रशासन से दोनों श्मशान घाटों में जल्द शेड का निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि शेड बनने से बरसात के साथ-साथ गर्मी और अन्य मौसम में भी अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed