फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   hanuman ansh box office collection on sunday toxic box office collection day 12

बॉक्स ऑफिस: ‘टॉक्सिक’ पर कहर बनकर टूटी ‘हनुमान अंश’ की लहर, 31वें दिन हुई 100 करोड़; बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Sun, 06 Sep 2026 09:31 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sun, 06 Sep 2026 09:31 PM IST
सार

Box Office Collection: फिल्म ‘टॉक्सिक’ की कमाई का ग्राफ जहां गिरता नजर आ रहा है। वहीं ‘हनुमान अंश’ रोज अपनी कमाई से नए रिकॉर्ड बना रही है। जानें किसके लिए शुभ रहा रविवार?

विज्ञापन
hanuman ansh box office collection on sunday toxic box office collection day 12
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की कमाई वीकेंड में भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाई नहीं कर पाई। वहीं दूसरी तरफ बाबा नीम करौली पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ धुआंधार कमाई कर रही है।
विज्ञापन

hanuman ansh box office collection on sunday toxic box office collection day 12
फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : X

फिल्म ‘टॉक्सिक’ की कमाई कितनी?

फिल्म ‘टॉक्सिक’ एक मेगा बजट फिल्म है। फिल्म की कास्ट में कई पॉपुलर स्टार्स शामिल हैं। इन सब के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा नहीं बिखेर सकी। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। 
  • फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन 239.30 करोड़ रुपये था। 
  • इसके बाद शुक्रवार को 1.75 करोड़ रुपये कमाये। 
  • वहीं शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 2.28 करोड़ रुपये रहा। 
  • फिल्म ने रविवार को खबर लिखे जाने तक 1.98 करोड़ की कमाई की। 
  • फिल्म  ‘टॉक्सिक’ की अब तक का कुल कलेक्शन 245.31 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

hanuman ansh box office collection on sunday toxic box office collection day 12
हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब

‘हनुमान अंश’ ने कितना किया कलेक्शन 

फिल्म हनुमान अंश ने अपनी रिलीज के दिन महज 10 लाख रुपये कमाये थे। वहीं दूसरे हफ्ते फिल्म ने सिर्फ 70 लाख का करोबार किया। मगर तीसरे हफ्ते से फिल्म की कमाई ने तगड़ी रफ्तार पकड़ ली। फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। 

  • फिल्म ने तीसरे हफ्ते 10.40 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 
  • वहीं चौथे हफ्ते फिल्म ने 61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
  • फिल्म ने शुक्रवार को 10 करोड़ रुपये की कमाई की।
  • शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 16.50 करोड़ रुपये था। 
  • रविवार को फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 17.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • बात करें फिल्म की कुल कमाई की तो अब तक फिल्म 117.16 करोड़ रुपये की कमाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed