{"_id":"6a9d0a3183642ab8560aa0d9","slug":"video-encounter-with-criminals-in-agra-one-shot-in-leg-two-arrested-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में बदमाशों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में बदमाशों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; दो गिरफ्तार
आगरा के फतेहाबाद-शमसाबाद मार्ग पर शनिवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके दूसरे साथी को भी दबोच लिया। दोनों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, लूट की घटनाओं में प्रयुक्त अपाचे बाइक, सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद हुई है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। एसीपी शमसाबाद राजीव रंजन ने बताया कि शनिवार रात करीब 11:30 बजे फतेहाबाद-शमशाबाद मार्ग पर लगातार हो रही लूट की घटनाओं को लेकर थाना फतेहाबाद, डौकी पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शमसाबाद की ओर से बिना नंबर की अपाचे बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और बाइक लेकर हुसैनपुर गांव की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए बदमाशों की घेराबंदी कर ली। इस दौरान बदमाशों ने दोबारा पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विकेश निवासी फकीरे की मढ़ैया, थाना बलरई, जिला इटावा के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। वहीं उसके साथी सनी उर्फ लुक्का निवासी बबूल खाना बमुरियाई, थाना निबोहरा, जिला आगरा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, लूट में प्रयुक्त अपाचे बाइक और लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण व नकदी बरामद की। घायल विकेश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस दोनों बदमाशों से पूछताछ कर लूट की अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है। मुठभेड़ के दौरान प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद विनोद कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष डौकी सुमित कुमार शर्मा, एसओजी प्रभारी रजत शर्मा, सर्विलांस प्रभारी सचिन तोमर समेत पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।