{"_id":"6ac14413ca8f2c61e3090777","slug":"video-dispute-over-connecting-power-wire-family-attacked-with-axe-and-iron-rods-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बिजली का तार जोड़ने पर विवाद, फरसा-रॉड से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बिजली का तार जोड़ने पर विवाद, फरसा-रॉड से हमला
आगरा के एकता थाना क्षेत्र के देवरी गांव में बिजली का तार जोड़ने पर विवाद हो गया। आरोप है कि आठ लोग हथियारों से लैस होकर घर में घुस आए। परिवार के लोगों पर लाठी-डंडों, फरसे और लोहे की रॉड से घायल कर दिया। तोड़फोड़ भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। देवरी निवासी रनवीर सिंह ने बताया कि 1 सितंबर को क्षेत्र में लगा ट्रांसफार्मर फुंकने से घर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। उन्होंने अस्थायी रूप से घर के पीछे से तार जोड़ लिया। आरोप है कि इसी बात पर सौरभ, रामनिवास, सचिन, राजू, अनिल, योगेश, रामू और रिंकू झगड़ने लगे। उनके घर में घुसकर हमला बोला। आरोपियों के हमले में परिवार के सदस्यों को चोटें आईं। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।