{"_id":"6afdea3978e892f9800c71cb","slug":"water-supply-crisis-for-two-days-due-to-metro-work-in-agra-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में जलसंकट: दो दिन इन इलाकों में नहीं आएगा पानी, टैंकर के लिए इस नंबर पर करें काॅल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में जलसंकट: दो दिन इन इलाकों में नहीं आएगा पानी, टैंकर के लिए इस नंबर पर करें काॅल
Wed, 18 Nov 2026 11:41 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:41 PM IST
सार
मेट्रो कार्य के चलते आगरा के कई इलाकों में दो दिन जलसंकट रहेगा। ऐसे में विभाग ने पानी का टैंकर मंगवाने के लिए नंबर भी जारी किया है।
विज्ञापन
जल संकट, Water crisis
- फोटो : AI Generated
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
आगरा में रामबाग क्रॉसिंग के पास मेट्रो के कार्य के कारण छत्ता जोन और यमुनापार में शुक्रवार रात से शनिवार दोपहर तक पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। 20 नवंबर रात आठ बजे से 21 नवंबर दोपहर 12 बजे तक लगातार 16 घंटे लोगों को पानी नहीं मिलेगा। जलकल विभाग ने बृहस्पतिवार को होने वाली आपूर्ति के दौरान लोगों से पानी भरने की अपील की है।
जलकल महाप्रबंधक कुमार गाैरव ने बताया कि मेट्रो के काम के कारण शाहदरा, नुनिहाई, ट्रांस यमुना फेज-2, नरायच, नगला रामबल, सती नगर, श्याम नगर, कैला देवी मंदिर क्षेत्र, कृष्णा कॉलोनी और श्याम विहार कॉलोनी में दो दिन पानी की आपूर्ति नहीं होगी। इसके साथ ही सौदान सिंह डिग्री कॉलेज क्षेत्र, बसेरा कॉलोनी, महावीर नगर, बालाजी नगर, कालिंदी विहार, एडीए कॉलोनी, कांशीराम आवास और नगला बिहारी सहित आसपास के इलाकों में भी पेयजल व्यवस्था प्रभावित रहेगी। विभाग ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बृहस्पतिवार से ही आवश्यकतानुसार पानी का भंडारण कर लें।
जरूरत पर टैंकर के लिए करें कॉल
आपात स्थिति में लोगों को राहत देने के लिए जलकल विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था की है। पेयजल टैंकर मंगाने के लिए नागरिक विभाग के टोल-फ्री नंबर 1800-2702722 या कंट्रोल रूम नंबर 8192095401 पर संपर्क कर सकते हैं।