Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 14वें दिन घटी रणबीर कपूर की फिल्म की कमाई, जानें 900 करोड़ के आंकड़े से कितनी दूर?

Wed, 18 Nov 2026 11:19 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 18 Nov 2026 11:19 PM IST
सार

  • 14वें दिन 'रामायण' की कमाई पिछले दिन के मुकाबले घटी है।
  • 'रामायण' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'आरआरआर' को पीछे छोड़ चुकी है।
  • दुनियाभर में इसने 'धुरंधर' को मात दी है। अब ये नए रिकॉर्ड बनाने की तरफ बढ़ रही है।

विज्ञापन
ramayana box office collection day 14 know total earning of Ranbir Kapoor film
रामायण - फोटो : अमर उजाला
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' रिलीज से पहले काफी चर्चा में थी। रिलीज के कई दिनों के बाद अब यह अपनी कमाई को लेकर चर्चा में है। 14 दिनों में इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। वहीं वर्ल्डवाइड यह फिल्म 1500 करोड़ रुपये कमाने के करीब पहुंच चुकी है। जानिए बुधवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
Trending Videos
ramayana box office collection day 14 know total earning of Ranbir Kapoor film
रामायण - फोटो : साभार@imdb
14वें दिन कितनी हुई 'रामायण' की कमाई?
  • ओपनिंग डे पर 64.85 करोड़ से खाता खोलकर पांचवें दिन इसने सबसे ज्यादा 107.50 करोड़ रुपये कमाए।
  • दूसरे मंगलवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर 28.35 करोड़ रुपये कमाए।
  • आज इस फिल्म की कमाई काफी घटी है।
  • खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने 23.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
  • फिल्म का अब तक का कलेक्शन 844.40 करोड़ रुपये हो गया है।
  • घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने 'आरआरआर' (782.20 करोड़ रुपये) की कमाई को पीछे छोड़ा है।
ramayana box office collection day 14 know total earning of Ranbir Kapoor film
रामायण - फोटो : साभार@imdb
किस भाषा में हुई सबसे ज्यादा कमाई?
आज पूरे देश में 'रामायण' के शोज की संख्या घटाकर 16674 कर दी गई है। इसकी सबसे ज्यादा कमाई हिंदी भाषा से हो रही है। खबर लिखे जाने तक फिल्म ने हिंदी में 16.50 करोड़ रुपये कमाए। कन्नड़ में 1.65 करोड़ रुपये, तमिल में 1.60 करोड़ रुपये और तेलुगु में 1.30 करोड़ रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ramayana box office collection day 14 know total earning of Ranbir Kapoor film
रामायण - फोटो : यूट्यूब
'रामायण' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
  • 'रामायण' भारत में जहां अच्छा कलेक्शन कर रही है, वहीं इसे ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
  • 14 दिनों में इसने वर्ल्डवाइड 1,483.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
  • वर्ल्डवाइड इसने 'धुरंधर' (1350.83 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ा है।
  • अब इसकी निगाहें 'पुष्पा 2' (1800 करोड़ रुपये) पर हैं।
  • 'रामायण' दुनियाभर की 10 सबसे ज्यादा लोकप्रिय फिल्मों में शामिल हो चुकी है।
  • इस हफ्ते दुनियाभर में IMDb की सबसे पॉपुलर फिल्मों के चार्ट में ये तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
ramayana box office collection day 14 know total earning of Ranbir Kapoor film
रामायण - फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज हुई 'रामायण'?
फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं। साई पल्लवी माता सीता के रूप में हैं। यश ने रावण का रोल किया है। वे इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं। इनके अलावा फिल्म में रवि दुबे, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, शीबा चड्ढा और काजल अग्रवाल जैसे सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। नमित मल्होत्रा ने इसे प्रोड्यूस किया है। 'रामायण' का पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज हुआ। इसका अगला भाग दिवाली 2028 को रिलीज होगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed