{"_id":"6ace762ad6c2fa0bb4058ae2","slug":"video-cybercriminal-hacks-xen-phone-seeks-money-from-businessman-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: साइबर अपराधी ने एक्सईएन का मोबाइल हैक कर कारोबारी से मांगे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: साइबर अपराधी ने एक्सईएन का मोबाइल हैक कर कारोबारी से मांगे रुपये
साइबर अपराधी ने जलकल विभाग के एक्सईएन का मोबाइल हैक कर लिया। एक कारोबारी को मैसेज कर उससे 55 हजार रुपये उधार मांगे। कारोबारी से उसने एक विकास कार्य कराने की हामी भी भर ली। बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। जलकल विभाग के एक एक्सीएन को ताजगंज क्षेत्र के एक वार्ड का नोडल अधिकारी बनाया गया है। साइबर ठग ने एपीके फाइल भेजकर उनका मोबाइल हैक कर लिया। उनके मोबाइल की कॉन्टेक्ट लिस्ट में दर्ज नंबरों पर व्हाट्सएप संदेश भेजना शुरू कर दिया। यूपीआई काम नहीं करने की बोलकर 55 हजार रुपये मांगने लगा। ताजगंज की 500 मीटर बाजार कमेटी के पदाधिकारी चेतन अरोड़ा के पास भी संदेश आया। पहले उन्होंने हां कर दिया। कुछ ही देर में उनके पास उसी नंबर से कॉल आ गई। साइबर अपराधी खुद अधिकारी बन बात करने लगा। चेतन ने उससे क्षेत्र की पुलिया निर्माण का कार्य कराने के लिए कहा। ठग ने कहा हो जाएगा। उन्होंने सिर्फ 20 हजार का इंतजाम होने की बोला तो आरोपी ने नंबर नोट करवाकर उसपर यूपीआई करने के लिए कहा। शक होने पर उन्होंने कॉल काट दी। मामले में डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। वैसे वर्तमान में मोबाइल हैक कर परिचितों से ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। किसी नंबर से आई एपीके फाइल डाउनलोड नहीं करें। जागरूक रहकर ही ठगी से बचा जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।