{"_id":"6acfb7b077ccf13d60062497","slug":"video-constable-shot-dead-dhaba-owner-in-agra-wife-releases-video-and-appeals-to-cm-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ढाबा संचालक की पत्नी ने जारी किया वीडियो, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार; सिपाही ने गोली मारकर उतारा था माैत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ढाबा संचालक की पत्नी ने जारी किया वीडियो, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार; सिपाही ने गोली मारकर उतारा था माैत के घाट
मेरे पति को न्याय मिलना चाहिए। आरोपी सिपाही को बर्खास्त किया जाए। उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए। उसकी वजह से परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। मुझे सरकारी विद्यालय में नाैकरी दी जाए। यह गुहार मृत ढाबा संचालक बीटू लवानिया की पत्नी अभिलाषा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगाई है। उन्होंने पत्र लिखकर और एक वीडियो वायरल कर कहा कि शुक्रवार रात को सिपाही जैकी चाैधरी ने पति बीटू लवानिया की गोली मारकर हत्या कर दी। वह प्रयागराज में तैनात था। उसने सरकारी पिस्टल से गोली चलाई थी। अब परिवार में कोई भी कमाने वाला नहीं है। इस कारण वह लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। उनके सामने राशन पानी का तक का संकट खड़ा हो गया है। पत्नी का कहना है कि वह एमए, बीएड हैं। उनको राजकीय विद्यालय में योग्यता के अनुसार नाैकरी दी जाए। मेरी बेटी की पढ़ाई का खर्च भी दिया जाए। उन्हें डर है कि आगे भी घटना कराई जा सकती है। इसलिए परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।