{"_id":"6acf661fccd177b2290b4ced","slug":"video-harsh-mahajan-stated-that-rs5000-crore-has-been-proposed-to-upgrade-the-highway-from-pathankot-to-bharmour-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"हर्ष महाजन बोले- पठानकोट से भरमौर तक हाईवे को बेहतर बनाने के लिए पांच हजार करोड़ प्रस्तावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष महाजन बोले- पठानकोट से भरमौर तक हाईवे को बेहतर बनाने के लिए पांच हजार करोड़ प्रस्तावित
पठानकोट से भरमौर तक राष्ट्रीय राजमार्ग को बेहतर बनाने के लिए करीब पांच हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम प्रस्तावित है। अगले वर्ष से इसका कार्य शुरू होने की उम्मीद है। बाथरी में बाईपास बनाया जाएगा और हाईवे पर एंबुलेंस की संख्या बढ़ाकर पांच की जाएगी। यह बात सांसद हर्ष महाजन ने प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि मणिमहेश यात्रा के दौरान हाईवे प्रबंधन ने सड़क का विस्तारीकरण करने और जरूरत के अनुसार डंगे लगाने का सराहनीय कार्य किया। राख और बग्गा से भरमौर तक मार्ग बेहतर होने से अब भरमौर पहुंचने में दो घंटे से कम समय लग रहा है। इस वर्ष हाईवे सुधार पर करीब 500 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के टेंडर भी हो चुके हैं। योजना में पुलों और सुरंगों का निर्माण शामिल है। सांसद ने बताया कि चंबा से किलाड़ मार्ग को रणनीतिक सड़क का दर्जा मिला है और इसका कार्य सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) संभालेगा। सुरंगों के निर्माण से पांगी तक पहुंचने का समय घटाने का प्रयास होगा। इससे चुराह, तीसा, भंजराडू और साच पास क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल में नौ हेलीपैड के लिए 13-13 करोड़ रुपये दिए हैं। साथ ही चंबा में डिजिटल लाइब्रेरी खोलने के लिए प्रदेश सरकार से भवन या जगह उपलब्ध करवाने की मांग की, ताकि युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बाहर न जाना पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।