Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
SKM locks Market Committee office over crop procurement at MSP; issues warning to the government.
{"_id":"6acf63cac99c6508150d34d7","slug":"video-skm-locks-market-committee-office-over-crop-procurement-at-msp-issues-warning-to-the-government-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"एमएसपी पर फसल खरीद को लेकर एसकेएम के मार्केट कमेटी कार्यालय पर जड़ा ताला, सरकार को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएसपी पर फसल खरीद को लेकर एसकेएम के मार्केट कमेटी कार्यालय पर जड़ा ताला, सरकार को दी चेतावनी
पानीपत। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को किसान-मजदूर संगठनों ने अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय पर ताला जड़ दिया। उन्होंने सरकार व अधिकारियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कार्यालय पर सुबह 11 से दोपहर बाद दो बजे तक मुख्य गेट पर तालाबंदी रही। इस दौरान अधिकारी मंडी में खरीद का जायजा लेते रहे।
संयुक्त किसान मोर्चा जिला तालमेल कमेटी के संयोजक जयकरण कादियान ने अध्यक्षता की। वहीं संचालन अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सचिव राज्यपाल गाहल्याण ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण अन्नदाता मंडियों में धक्के खाने को मजबूर है।
उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों से फसल की बिना किसी शर्त के खरीद की जाएं। फसल पंजीकरण की बाध्यता समाप्त कर सरकार द्वारा तय न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पूरी फसल की खरीद की जाएं। किसानों ने आरोप लगाया कि नमी के नाम पर प्रति क्विंटल दो सौ रुपये की अवैध कटौती और उठान के नाम पर लूट की जा रही है। इसकी तुरंत उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। साथ ही खरीद के 72 घंटे के भीतर भुगतान किया जाएं। जिले से बाहर फसल बेचने पर लगी रोक हटाई जाएं और 25 क्विंटल की खरीद सीमा खत्म करने के साथ अगली फसल के लिए खाद-बीज का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराया जाएं।
संयुक्त किसान मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने आज के धरने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं किया तो 17 अक्तूबर को भाजपा और विधायकों के कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर हरियाणा सरकार का पुतला फूंका जाएगा। इसके बाद 23 अक्तूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन और 26 नवंबर को ऐतिहासिक किसान आंदोलन के छह वर्ष पूरे होने पर दिल्ली कूच व देश की राजधानियों में विशाल प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर सीटू राज्य सचिव सुनील दत्त, डॉ. सुरेंद्र मलिक, बिंटू मलिक, अनिल कादियान, दरियाव सिंह कश्यप, आजाद मलिक, कंवर सिंह छौक्कर व एडवोकेट पवन सैनी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।