{"_id":"675dbd14cffa6b43e8025734","slug":"administration-will-make-hands-of-more-than-one-thousand-poor-girls-yellow-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-128688-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एक हजार से ज्यादा गरीब कन्याओं के हाथ पीले कराएगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एक हजार से ज्यादा गरीब कन्याओं के हाथ पीले कराएगा प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 14 Dec 2024 10:45 PM IST
Link Copied
मैनपुरी। गरीब बेटियों के सामूहिक विवाह समारोह के लिए समाज कल्याण विभाग ने एक बार फिर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनवरी के मध्य में प्रशासन एक हजार से अधिक कन्याओं की शादी कराएगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक मिश्रा ने बताया कि जिले की सभी विधानसभा वार विवाह शुभ मुहूर्त में कराए जाएंगे। इसके लिए विद्वान आचार्य से शुभ मुहूर्त निकलवाया जाएगा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में एक विवाह पर सरकार 51000 रुपये खर्च करेगी। इसमें 35 हजार कन्या के खाते में भेजे जाएंगे। वहीं, 10000 के कपड़े, पायल, बर्तन व वस्त्र दिये जाएंगे। शेष 6000 रुपये पंडाल और खाने-पीने में खर्च होंगे।
पहले करना होगा आवेदन
योजना का लाभ लेने के लिए पहले आवेदन करना होगा। आवेदक के परिवार की वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम होनी चाहिए। विवाह के लिए कन्या की आयु 18 वर्ष व वर की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। निराश्रित महिला व कानूनी रूप से तलाकशुदा महिला भी आवेदन के लिए पात्र होगी। आरक्षित वर्ग को जाति प्रमाण पत्र सहित जन्म प्रमाण पत्र, मतदाता प्रमाण पत्र व मनरेगा जॉब कार्ड होना अनिवार्य है। दिव्यांगजन आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।