फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Constable from Nibohra on duty at Dhaulana police station shoots himself dead

यूपी में सिपाही ने दी जान: आखिर किस बात से परेशान था आशीष? छुट्टी से लौटा, ड्यूटी पर तैनात हुआ और मार ली गोली

Sun, 13 Sep 2026 06:39 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: विकास कुमार Updated Sun, 13 Sep 2026 06:39 PM IST
सार

आशीष वर्मा पुत्र त्रिभुवननाथ निवासी हीरापुरा, थाना निबोहरा वर्ष 2025 में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उसकी तैनाती हापुड़ जिले के थाना धौलाना में हुई थी। रविवार सुबह करीब 11 बजे वह थाने में पहरा ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसने अपनी सरकारी एसएलआर राइफल से गले में गोली मार ली।

विज्ञापन
Constable from Nibohra on duty at Dhaulana police station shoots himself dead
मृत सिपाही आशीष और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के फतेहाबाद स्थित थाना निबोहरा क्षेत्र के हीरापुरा गांव निवासी सिपाही आशीष वर्मा (22) ने रविवार को हापुड़ जिले के धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी के दौरान अपनी एसएलआर राइफल से गोली मार ली। गोली गले में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थाने में मौजूद पुलिसकर्मी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

 

2025 में हुआ था भर्ती
आशीष वर्मा पुत्र त्रिभुवननाथ निवासी हीरापुरा, थाना निबोहरा वर्ष 2025 में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उसकी तैनाती हापुड़ जिले के थाना धौलाना में हुई थी। रविवार सुबह करीब 11 बजे वह थाने में पहरा ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसने अपनी सरकारी एसएलआर राइफल से गले में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर थाने में मौजूद पुलिसकर्मी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना अधिकारियों को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टी में भी गुमसुम रहा आशीष
16 अगस्त को छुट्टी पर घर आया था और तीन सितंबर को वापस ड्यूटी पर गया था। पिता त्रिभुवननाथ ने बताया कि आशीष मिलनसार स्वभाव का था। इस बार छुट्टी में वह न तो किसी दोस्त से मिलने गया और न ही बाहर निकला। वह गुमसुम रहता था। इस बारे में पूछने पर भी उसने कुछ नहीं बताया। पिता स्वयं उसे ड्यूटी के लिए थाने तक छोड़कर आए थे। उस समय उन्हें ऐसा कोई अंदेशा नहीं था कि बेटा इतना बड़ा कदम उठा सकता है।

विज्ञापन

इस बार बदला हुआ था व्यवहार
ग्रामीणों के अनुसार आशीष जब भी छुट्टी पर घर आता था तो दोस्तों और परिचितों से जरूर मिलता था, लेकिन इस बार उसका व्यवहार बदला हुआ नजर आया। आशीष दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई संतोष 18 वर्ष महाराष्ट्र में हलवाई का काम करता है। उसकी एक छोटी बहन की अभी शादी नहीं हुई है, जबकि दूसरी बहन शादीशुदा है। पिता खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। आशीष के पुलिस में भर्ती होने के बाद परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

आशीष की नौकरी से परिवार को थीं बड़ी उम्मीदें
हीरापुरा निवासी आशीष वर्मा के पुलिस विभाग में भर्ती होने से परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं। वर्ष 2025 में पुलिस में भर्ती होने के बाद प्रशिक्षण पूरा कर हापुड़ के धौलाना थाने में तैनाती मिली थी। परिवार को उम्मीद थी कि आशीष नौकरी में आगे बढ़कर घर की जिम्मेदारियां संभालेगा, लेकिन रविवार को उसकी मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।पिता त्रिभुवननाथ खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। 

बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां राजकुमारी और पिता हुए बेसुध
बेटे के पुलिस में भर्ती होने के बाद जिस परिवार में खुशियों का माहौल था, रविवार को उसकी मौत की खबर पहुंचते ही वहां चीख-पुकार मच गई। हापुड़ के धौलाना थाने में सिपाही आशीष वर्मा की मौत की खबर सुनकर मां राजकुमारी और पिता त्रिभुवननाथ बेसुध हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मौजूद रिश्तेदार और ग्रामीण उन्हें संभालने में जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed